Posts

Showing posts from August, 2015

वृंदावन हॉल में कलम सरकती जाय नामक कार्यक्रम में काव्यपाठ करने का मौका मिला। भाई राजेश जैन राही के संचालन में मैंने भी काव्यपाठ किया।

Image
वृंदावन हॉल में कलम सरकती जाय नामक कार्यक्रम में काव्यपाठ करने का मौका मिला। भाई राजेश जैन राही के संचालन में मैंने भी काव्यपाठ किया।

अरे...साहब कभी तो थोड़ा काम भी कर लिया करो

Image
आरपी. सिंह की दो टूक आखिर कहां सुरक्षित है गरीब की बेटी ? सिर्फ समारोहों में बड़ी-बड़ी बातें होती हैं.... फाइलों में आंकड़ों के घोड़े दौड़ाए जाते हैं, पर असल हकीकत सामने आने पर कलेजा मुंह को आ जाता है।  अब जरा इसी मामले को देख लीजिए...मामला जशपुर जिले के पत्ताकेला आदिवासी आश्रम (हॉस्टल) का है। यहां की वॉर्डन का भतीजा इस हॉस्टल में आता रहता है। पिछले हफ्ते उसने एक 9 साल की स्टूडेंट को कमरे में बुलाया और उसके कपड़े उतारकर रेप की कोशिश की। लड़की की आवाज सुनकर गार्ड वहां पहुंचा और उसे बचाया। घटना के बाद डरी हुई स्टूडेंट अपनी दो फ्रेंड्स के साथ घर चली गई और वहां अपने पैरेंट्स को मामले की जानकारी दी।

स्वच्छता अभियान के अंतिम दिन बस्तर ब्लाक मुख्यालय के दो हजार छात्र-छात्राओं के द्वारा भारत के मानचित्र का मानव श्रृंखला बनाया।

Image

अमन पथ के 21 अगस्त के अंक में प्रकाशित मेरी बाईलाइन खबर

Image

आरपी. सिंह की दो टूक

Image
 मीडिया के नाम पर देश में तमाम बड़ी दुकानें चल रही हैं। ये अपनी स्वार्थ सिध्दि के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। देश की सर्वोच्च अदालत के आदेश को सरेआम ठेंगा दिखा सकते हैं। किसी की भी इज्जत को मिट्टी में मिला सकते हैं। यहां अपने स्वार्थ वाले समाचार पूरे दिन दिखाए जाते हैं और जिनसे असल सरोकार नहीं है वे सीधे दबाए जाते हैं। यही कारण है कि समाचार अब खटकते, पत्रकार नेताओं और अधिकारियों को लटकते, महाप्रबंधक उन्हीं पत्रकारों को झटकते, मंत्रियों के आगे मटकते, चपरासियों पर चटकते और विज्ञापन नहीं मिलने पर हाथ पैर पटकते दिखाई देते हैं। सपाट बयानी ये है कि मीडिया अब मड़िया हो गया है, और इसमें जो भी फंसा है वो गले तक धंसा है।