आदिवासियों को हाथियों के हमले से बचाएंगी मधुमक्खियां
आर. पी. सिंह- एक्सक्लूसिव जंगली हाथियों के हमले से आदिवासियों को मधुमक्खियां बचा सकती हैं। कृषि विभाग अगर उत्पाती हाथियों के हमले वाले इलाकों के किसानों और दूसरे लोगों को हनीबी के बॉक्स दे दे, तो इससे वहां के लोगों को न सिर्फ रोजगार मिलेगा बल्कि हाथियों का दल भी यहां आने से बचता नजर आएगा। रायपुर। उत्पाती जंगली हाथियों से राज्य के आदिवासियों को बचाने की कोशिश में लगी सरकार के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती हैं सारंग की मधुमक्खियां। ऐसा माना जाता है कि जहां इन मधुमक्खियों के छत्ते होते हैं वहां हाथियों का दल नहीं आता। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कीट-पतंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. वीके कोस्टा ने इस संदर्भ में बताया कि सारंग जिसका वैज्ञानिक नाम एपिस डोरसेटा है। ये इतनी खतरनाक होती है कि अगर एक बार गलती से भी अगर हाथी ने उसके छत्ते को छू लिया तो फिर उसे भागने का मौका नहीं मिलेगा। हाथियों के हमले से बचाव और रोजगार भी छत्तीसगढ़ सरकार का कृषि विभाग अगर रायगढ़, घरघोड़ा, रबा के कटघोरा और सरगुजा और कोरबा के वनांचलोंं के आदिवासियों को अगर मधुमक्खियों के बॉक्स वितरित कर दें। तो इस...