Posts

Showing posts with the label खामी का खामियाज़ा

खामी का खामियाज़ा

सच बात मान लीजिए चेहरे पे धूल है, इल्ज़ाम आईने पे लगाना फुज़ूल है। दंतेवाड़ा के मैलावाड़ा में बुधवार को हुए लैंडमाइन विस्फोट में 7 जवानों की शहादत को लेकर एक बार फिर पुलिस की नींद टूटी है। वो भी एक साथ इतने जवानों को खोने के बाद। सवाल तो ये भी उठता है कि आखिर एक ही तरह की गल्तियां सुरक्षाबलों के अधिकारी क्यों दोहरा रहे हैं? जब कि उनको कम से कम इतनी तो समझ होनी ही चाहिए कि अपराध कहां होता है? सीधी सी बात है कि जहां हिफाज़त से ज्यादा विश्वास हो। ऐसे में इनको इस बात को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि नक्सली और उनके मुखबिर हर क्षेत्र में सक्रिय हैं। इनके एक-एक मूवमेंट की सूचना उन तक पहुंच रही है। इसके बावजूद भी सुरक्षा को दरकिनार किया गया। हमारे जांबाज आईजी नक्सल को क्या अपराध शास्त्र की इतनी सी भी जानकारी नहीं है? अगर थी तो फिर ये गलती आखिर कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है? ऐसी गलतियां दोबारा न हों इसके लिए सुरक्षा के क्या उपाय किए गए? जवानों को सिर्फ लड़ा देना ही बहादुरी नहीं होती, हर अच्छे सेनापति का ये नैतिक दायित्व होता है कि वो इस बात की पूरी कोशिश करे कि सैनिकों का नुकसान कम से ...