Posts

Showing posts with the label विमान निर्माता कंपनियों का भारत मोह

विमान निर्माता कंपनियों का भारत मोह

ठहर के पांव के कांटे निकालने वाले, ये होश है तो ज़ुनूं कामयाब होगा क्या? राफेल की डील में डिले होने के बाद अब  अमेरिका के एफए -18 सुपर हार्नेट बनाने वाली कंपनी लॉकहीड मार्टिन की निगाहें भारत पर लगी हैं। घाटे से जूझ रही अमेरिका की लॉक हीड मार्टिन  भारत में इसका संयंत्र भी लगाने को उत्सुक है। ब्रिटेन की ग्रिपेन भी इस बारे में पहले ही ऑफर भारत को दे चुकी है। ऐसे में लड़ाकू विमान निर्माता कंपनियां अगर भारत का रुख करती हैं तो ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया की सबसे बड़ी सफलता है। उधर रूस में अपनी परीक्षण उड़ाने भर रहा सुखोई टी-50 और भारत का तेजस मार्क 4 भविष्य के ऐसे लड़ाकू विमान हैं। जो किसी भी देश की भीतरी सीमा में जाकर उसको तहस-नहस कर सकते हैं।  चालबाज चीन की भारत को घेरने की काट भी यही होगी कि भारत में अमेरिका और ब्रिटेन और जापान जैसे देशों की कंपनियों की द$खल बढ़ाई जाए। इसके अलावा फ्रांस और रूस भी हमारे पुराने और अहम सामरिक साझेदार हैं। उनकी भी विश्वसनीयता बरकरार रहे, इसके लिए हमें इनकी भी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। इससे एक ओर जहां हमारी चीन पर निर्भरता कम ...