Posts

Showing posts with the label नक्सलियों के पीछे लगे ओसामा को ढूंढ निकालने वाले श्वान

नक्सलियों के पीछे लगे ओसामा को ढूंढ निकालने वाले श्वान

Image
तरीके बदल-बदल कर माओवादी हलाकान रायपुर। बेल्जियम के मेलानोइस नस्ल के कुत्तों ने नक्सलियों में दहशत मचा दी है। अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी में शामिल मेलानोइस नस्ल के ये उच्च प्रशिक्षित श्वान नक्सलियों के लिए किसी अपशकुन से कम नहीं है। 'लाल आतंकÓ के खिलाफ इस बेहद खतरनाक कुत्ते का इस्तेमाल काफी कामयाब साबित हो रहा है और इसने माओवादी संगठनों के मन में डर पैदा किया है। सशस्त्र विद्रोह से निपटने में महारत  अधिकारी बताते हैं कि इन कुत्तों को सशस्त्र विद्रोह से निपटने में महारत हासिल है। यही वजह है कि नक्सली एक दूसरे को ऐसी पट्रोल पार्टी से बचने की हिदायत देने लगे हैं जिसके साथ कुत्ता भी चल रहा हो।  विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक ये कुत्ते सिर्फ विस्फोटक को सूंघने में ही सक्षम नहीं, बल्कि नक्सलियों से मोर्चा ले रहे जवान इन्हें हमला करने, जासूसी करने के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं। घात लगाकर करते हैं हमला भी- अधिकारी ने कहा कि माओवादियों की घात लगाकर हमला करने की योजना के बारे में ये कुत्ते पहले से ही सूचना दे देते हैं। सरेंडर कर चुके कई पूर्व माओवादियों ने पूछताछ में बताया है कि अगर वो कि...