कांग्रेस का तेल निकाल रहे बघेल
ठाट से रिश्तेदारों के नाम कराए आधे दर्जन प्लॉट सत्य, निष्ठा और सदाचार की दुहाई देकर कांग्रेस का तेल खुद प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ही निकाल रहे हैं। इन्होंने अपने सियासी रसूख का इस्तेमाल और सांठगांठ करके मानसरोवार आवासीय बंगले में अपने रिश्तेदारों के नाम पर खरीद कर 6 प्लॉट, खड़ी कर दिए कांग्रेस की खाट। प्रेस कान्फे्रंस में अजीत जोगी के राजनीतिक सचिव अशोक शर्मा ने खुलासा करके लगा दी उनकी वॉट। श्री शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को चुनौती दी कि अगर उनमें नैतिकता नाम की भी कोई चीज बची हो तो वे तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे दें, और जांच में सहयोग करें। ऐसे में सवाल तो यही है कि क्या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी राबर्ट वाड्रा के रास्ते पर चल निकले हैं? रायपुर। क्या है पूरा मामला- श्री शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जिस बंगले में निवासरत हैं, राजनैतिक सांठ-गांठ कर अपने परिजनों के नाम पर मानसरोवर आवासीय बंगले में प्लाट, जो कि 6&12 मीटर, 6&9 मीटर के लिए 94/- रुपए प्रति वर्गमीटर निर्धारित थी। व्यनयम 1975 के नियम 17 में प्रावधान है कि किसी भी माले में दो से अधिक ...