Posts

Showing posts with the label ठाट से छाप दी अशोक की लाट

ठाट से छाप दी अशोक की लाट

तिल्दा नेवरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस पर अफसरी छांट, ठाट से प्रमाण पत्र पर छपवा दी अशोक की लाट। जिसकी अवमानना करने पर खड़ी हो जाती है अच्छे -अच्छों की खाट, मलेमानस ने लगा दी उसी की वॉट? अधिकारी अभी भी अपनी शान में ऐंठे हैं, माताहतों के भरोसे तने हुए बैठे हैं। तो वहीं माताहतों के सामने है समस्या भारी,वो उपलब्ध करा रहे हंै आधी-अधूरी जानकारी। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी शहर के कार्यकर्ताओं ने इस मामले की शिकायत भी नेवरा थाने में दर्ज कराई है। तो पुलिस अधीक्षक ने बताया की ये बात उनकी जानकारी में नहीं आई है। रायपुर। गणतंत्र दिवस पर पूरे देश में जिस कानून का सम्मान किया जाता है। उसी कानून की तिल्दा नेवरा में सरेआम धज्जियां उड़ाई गईं, और अनजान लोग तालियां बजाते रहे। दरअसल नगर पालिका परिषद तिल्दानेवरा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत अच्छा कार्य करने वाले स्कूलों के प्राचार्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जो प्रमाण पत्र नगर पालिक निगम के अध्यक्ष ने अपने हस्ताक्षर कर के जारी किया उसमें सरेआम राष्ट्रीय चिह्न अशोक की लाट बनी हुई है। ऐसे में ये एक बड़ा ही संगीन मामला है,क्योंक...