Posts

Showing posts with the label किसानों को साधने की सियासत

किसानों को साधने की सियासत

फरिश्ते से बेहतर है इंसान बनना, मगर इसमें लगती है मेहनत जि़यादा। प्रदेश के सुखिया मुखिया राज्य के दुखिया किसानों की सुनने निकलने जा रहे हैं। इसका शासकीय बहाना भी खोज लिया गया है, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर। बाबा साहब की 125वीं जयंती पर राज्य के 20 हजार गांवों में ग्राम उदय भारत उदय के नाम पर जाने की कवायद शुरू होने जा रही है। आलम ये है कि प्रदेश में अभी तक 3 सौ से ज्यादा किसान आत्महत्याएं कर चुके हैं। खेती में सूखे ने धान तो ओले ने दलहन और सब्जियों की खेती चौपट की है। प्रदेश में पानी की भीषण समस्या व्याप्त है। न किसानों को खेती के लिए और न ग्रामीणों को गला तर करने के लिए पानी मिल रहा है। प्रदेश के थोड़ा सा पहुंच विहीन क्षेत्रों का रुख करें तो सारी सरकारी घोषणाएं यहां घास चरती नज़र आती हैं। यहां आने के बाद लगता है कि प्रशासन और उसके अधिकारियों ने इन गरीबों के साथ कितना भद्दा मजाक किया है। यहां के लोग कहीं तालाबों का गंदा पानी तो कहीं झेरिया खोदकर उसका पानी पी रहे हैं।  राज्य का लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग हो या  फिर नगर पालिकाएं या फिर जनपद पंचायत इनकी सारी योजनाएं बस राजधानी ...