Posts

Showing posts with the label Kaput bhatkav

सुराज का बेसुरा साज

तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें य$कीन नहीं। सुराज का साज बजा रहे प्रदेश के सुखिया मुखिया के इस महायज्ञ में कुछ लोगों ने विघ्र डालना शुरू कर दिया है। तो वहीं भाजपा नेताओं के कारनामों के चलते लोगों का मन अब सत्ता पक्ष से खट्टा होने लगा है। पिछले दिनों गीदम में नगर पंचायत अध्यक्ष ने जिस तरह से गरीब महिला की दुकान को पैर की ठोकरों से मार-मार कर फेंका। उस वीडियो को जिसने भी देखा, उसका मन तो भाजपा से भर गया। वैसे भी भारतीय जनता पार्टी में भीतर से सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। लगातार आपसी खींचतान की खबरें भी आती रही हैं। एक ओर पूरा राज्य प्यास से हाहाकार मचा रहा है। तो प्रदेश के मुखिया पेड़ के नीचे चौपाल लगा रहे हैं। भगवान जाने इससे बेसुरा और बेताला राग मैंने अपनी जिंदगी में नहीं सुना था। प्रदेश में काम कम ड्रामा ज्यादा हो रहा है। सिर्फ प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की कॉपी पेस्टिंग करने से शासन नहीं चलने वाला। आंकड़ों के घोड़ दौड़ाने वाली सरकार और उसके निरंकुश अहलकारों की पूरी टोली, मजे से रुपए की होली खेल रही है। ऐसे में अगर कोई मर रहा है तो वो है राज्य का कि...

सबक सिखाना जरूरी

तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें य$कीन नहीं। राजधानी में अचानक स्पाइनल कार्ड के रोगियों की तादाद में ईजाफा हुआ, तो माथा ठनक गया। तफ्तीश की तो पता चला कि ऐसा होने के पीछे राजधानी की सड़कों पर बने अमानक रोड ब्रेकर्स हैं। अब सवाल ये कि इनकी वार्डों की सड़कों पर क्या स्थिति है। ये जानने के लिए जब राजधानी के वार्डों का दौरा किया तो हालात चौंकाने वाले मिले। यहां के लगभग सभी वार्डों में अमानक गति अवरोधकों की तादाद काफी ज्यादा है। अति तो हो गई कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड में जहां महज आधे किलोमीटर सड़क पर 30 रोड बे्रकर्स पाए गए हैं। महापौर का कहना है कि हम तो दोनों ही ओर से पिस रहे हैं। अगर बनाएं तो मीडिया खराब कहती है और न बनाएं तो लोग कोसते हैं। दरअसल राजधानी के रसूखदारों ने सड़कों को अपनी जागीर समझ रखा है। ऐसे में जो जहां भी पाता है वहीं अमानक गति अवरोधक बनाने बैठ जाता है। उस पर भी तुर्रा ये कि इनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। कोई इनका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता। कइयों ने तो नगर निगम तक को ही चुनौती दे डाली कि अगर महापौर में हिम्मत हो तो तुड़वा कर दिखा दें। सुनकर हम त...

विकास की आड़ में बरबादी का खेल

बंजर जमीन पट्टे पर जो दे रहे हैं आप, ये रोटी का टुकड़ा है मियादी बुखार में। विकास की आड़ में बरबादी का खेल किस कदर खेला जा रहा है इसका नमूना राज्य के तमाम जिलों में देखने को मिल रहा है। ठेकेदार, अभियंता और नेताओं की तिकड़ी ने पूरी व्यवस्था को  मटियामेट कर दिया है। निर्माण चाहे किसी भी तरह का हो, चलती इन्हीं की है। नया मामला राजनांदगांव में सामने आया है जहां पहले तो  फुट ओवर ब्रिज बना दिया जाता है। उसके पूर्ण होने के साथ ही साथ उसी के पास एक फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित कर दिया जाता है। ऐसे में सवाल तो यही उठता है कि तब फिर उस फुट ओवर ब्रिज का क्या औचित्य रह जाएगा? यहां नियम कायदे की बात करना भी बेमानी है। यहां की बिल्डिंग्स को सीमेंट सिर्फ चटाया जाता है। इसके तमाम नमूने भी समय-समय पर देखने को मिलते आ रहे हैं। कई स्कूलों की छतें निर्माण के बाद ही टपक पड़ीं। फ्लाईओवर ब्रिज में उद्घाटन के पहले ही दरारें दिखाई देने लगती हैं। सड़कों की हालत तो पूछिए ही मत। इनका तो आलम ये है कि एक कुदाल मारी नहीं कि धरती मां के दर्शन हो जाती हैं। अब ऐसी सड़क पर हम कितने सुरक्षित हंै इसक...

रमन के सुराज पर भारी भाजपा नेता का गुंडाराज

Image
रायपुर / दंतेवाड़ा। सत्ता के नशे में कई बार आपने नेताओं की दबंगई देखी होगी। एकबार फिर से छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की गीदम नगर पंचायत में ये दबंगई देखने को मिली है। जहां एक भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री के बेटे ने गुंडागर्दी की है। पूर्व राज्यमंत्री विजय तिवारी के बेटे गीदम के जनपद अध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने सत्ता की शक्ति का इस्तेमाल अपनी गुंडागर्दी के लिए किया है। अभिलाष की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई। अभिलाष ने सब्जी बाजार में अपनी छोटी से दुकान लगाने वाले गरीबों के साथ दुव्र्यवहार किया। घटना शुक्रवार की है जब अभिलाष तिवारी अपने सुरक्षाकर्मियों संग इलाके के दौरे पर निकले हुये थे। शुक्रवार को अभिलाष तिवारी अपने सुरक्षाकर्मियों संग इलाके के दौरे पर निकले थे, लेकिन सड़क किनारे सब्जियां बेचते आदिवासी इन्हें इतने नागवार गुजरे कि उन्होंने लात मारकर उनकी सब्जियां ही बिखरा दीं। ग्रामीण इनके सामने हाथ जोड़ मिन्नतें करते रहे, लेकिन भाजपा नेता अभिलाष तिवारी ने उनकी एक न सुनी। सीएम के सुराज पर भारी भाजपा नेता का गुंडाराज एंट्रो- एक ओर राज्य के मुखिया गर्मियों में धुर नक्सली इलाकों में चौपा...

राजनांदगांव के फॉयर फाइटर्स का फ्लॉप शो

Image
 कुछ साल पहले टीवी पर आने वाले फ्लॉप शो की तर्ज पर ही राजनांदगांव का फॉयर स्टेशन काम कर रहा है। यहां के फॉयरमैन्स की जिंदगी उनके बच्चों के भाग्य भरोसे चल रही है। इनके पास न वर्दी, न गम बूट और न ही हेलमेट। धक्कामार एक अदद गाड़ी तथा सैकड़ों छेद वाली पाइप, महापौर के दावों की पोल खोलने के लिए काफी हैं। उस पर भी तुर्रा ये है कि इसी वाहन का उपयोग निगम बतौर टैंकर वार्डों में पानी की आपूर्ति के लिए भी कर रहा है। ऐसे में महापौर मधुसूदन यादव की योजनाओं की दाद देनी होगी। जो इन फॉयर मैंस की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में सवाल तो यही है कि क्या यही एक फॉयर फाइटर पूरे शहर की आग बुझा पाएगा ? फॉयर फाइटर वाहन को निगम ने बनाया टैंकर, वार्डों में करवा रहे जल आपूर्ति राजनांदगांव। फूटी पाइप से झरता पानी, बिना वर्दी और गम बूट के फायर मैन और धक्का मार गाड़ी के भरोसे है यहां के 3 लाख लोग। शहर में अगर एक बार कहीं दो स्थानों पर आग लग जाए तो फिर पहले कहां की आग बुझाएंगे ? 6 किलोमीटर चारों ओर के दायरे यानि लगभग 24 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैले शहर की पूरी जिम्मेदारी इसी एक फॉयर फाइटर पर है। क्या है...

फॉयर ब्रिगेड का जवान भगवान भरोसे

सच बात मान लीजिए चेहरे पे धूल है, इल्ज़ाम आइने पे लगाना फुजूल है। अग्रिशमन दस्ते में नौकरी करने वाले जवान का राजनांदगांव में तो भगवान ही मालिक है। इनके पास न तो कोई गम बूट न दस्ताने और न ही सिर बचाने के लिए हेलमेट। इसके बावजूद भी नगर निगम अग्रिशमन वाहनों का उपयोग बतौर टैंकर किए जा रहा है। जिले के महापौर इस पर नहीं कर रहे हैं गौर। जरूरी सामानों के लिए भी समीपवर्ती जिलों के सहयोग के सहारे यहां के फॉयर ब्रिगेड की गाड़ी चल रही है। धक्कामार वाहन और असंख्य छेदों वाली पाइप देखने के बाद आदमी का इनसे मोहभंग हो जाता है। चौबीस वर्ग किलोमीटर में फैले शहर, जहां का सांसद भी काफी रसूखदार हो ऐसी जगह इस तरह की लापरवाही समझ से परे है। यहां काम कम घोषणाएं ज्यादा हो रही हैं। लोगों को परेशानियां तो हैं मगर सरकार के मीडिया प्रबंधन के आगे सब बौनी लग रही हैं। व्यवस्था कुछ मामूली लोगों की रखैल बनकर रह गई है और कानून सिर नीचा किए नाखून कुतरने में लगा है। दावे पर दावे तो किए जा रहे हैं मगर समस्याओं के मर्ज की दवाई करने का वक्त किसी के भी पास दिखाई नहीं देता। एक बार वोट लेकर पांच साल तक चोट देने वाले नेताओं ने य...

सुविधाओं के असल हकदार

देखना ये है कि अब जीत किसकी होती है, मैं खाली हाथ तेरे हाथ में निवाला है। सरकार जनता की सुविधा के लिए लगातार हर साल बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर मोटा बजट खर्च करती है। दवाओं से लेकर अच्छे चिकित्सकों और एंबुलेंस सेवाओं के लिए संजीवनी एक्सप्रेस 108 जैसी सेवाएं भी संचालित की जा रही हैं, मगर खेद का विषय है कि ये सुविधाएं उन तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जिनको असल में इनकी जरूरत है। यहां आलम ये है कि दंतेवाड़ा के कुछ विकास खंडों में आज तक नक्सली भय का बहाना बनाकर एंबुलेंस सेवाएं जाने से मना कर देती हैं। पहले तो इनके अधिकारी भोलेभाले आदिवासियों को बहाना बनाकर टरका देते हैं। यदि इसके बावजूद भी नहीं माने तो फिर आते ही नहीं। ऐसे में सवाल तो यही उठता है कि क्या शहर में महज एक फोन कॉल पर पहुंचने वाली सरकार की सेवा यहां पहुंचने में असमर्थ है? इन सेवाओं की दरकार पहले कहां है? ग्रामीण इलाकों में या फिर शहरों में? सरकार ने कुछ दिनों पहले एक बाइक एंबुलेंस की शुरुआत का दावा किया था, मगर वो समाचार प्रकाशन के बाद कहीं दोबारा नहीं दिखाई पड़ी। जब कि जिम्मेदारों ने दावा किया था कि ये पहुंच विहीन इलाकों...

बात और करामात

बग़ावत के कमल खिलते हैं दिल के सूखे दरिया में,  मैं जब भी देखता हूँ आंख बच्चों की पनीली है । महिला दिवस पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सरकार की असल ह$कीकत ये है कि करैहा गांव में 8 महीने से विधवाओं को पेंशन नहीं दी जा रही है। इसके अलावा वहां की 22 परित्यक्ताओं का आवेदन भी सचिव की आलमारी में पिछले 4 सालों से बंद है। ऐसे में सबसे बड़ी बात तो यही है कि क्या ऐसे ही सुराज आएगा? प्रदेश के सुखिया मुखिया के सबसे कद्दावर माने जाने वाले पंचायत एवं स्वास्थ्य तथा संसदीय कार्य मंत्री अजय चंद्राकर के विधान सभा क्षेत्र का ये मामला बताया जा रहा है। वैसे भी महिलाओं को लेकर श्री चंद्राकर काफी विवादों में रहे हैं। ऐसे में ये नया मामला उनकी मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है। सुराज लाने का दावा करने वाली सरकार की बात और करामात का ये अंतर निकट भविष्य में भारी पडऩे वाला है। जनता का मोह धीरे-धीरे ऐसे लोगों से भंग होता जा रहा है। गांव की ये असहाय महिलाएं लगातार सचिव के घर तो कभी दफ्तर का चक्कर लगा रही हैं। इनको यहां से धमका कर भगा तक दिया जाता है। लगातार मानसिक प्रताडऩा झेलने से महिलाओं को काफी कष्ट पहुंचा ह...

पानी बचाओ मगर कैसे

निखट्टू  पूरे देश में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। एक ओर गर्मी के कारण पारा ऊपर की ओर तो पानी पाताल की ओर जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को पानी की जरूरत होती है। तो वहीं कुछ लोगों ने पानी पर कब्जा जमा रखा है। कहीं ये पानी उद्योगों को बेंचा जा रहा है। तो गरीबों को कहीं तालाब तो कहीं झेरिया का पानी पीना पड़ रहा है। सरकारी हैंडपंप भी इस तेज गर्मी में  हांफ गए हैं। प्रधानमंत्री से लेकर तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पानी बचाने की गुहार जनता से लगानी शुरू कर दी है। ऐसे में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना संपूर्ण स्वच्छता ही इस योजना को चूना लगाती दिखाई दे रही है। सरकार ने तमाम घरों में शौचालयों का निर्माण करवा रही है। ऐसे में पानी की खपत ज्यादा होती है। पहले आम आदमी जहां खेत- बाड़ी में एक लोटा पानी लेकर चला जाया करता था। मगर अब आलम ये है कि जैसे ही फ्लश चलाया जाता है 20 लीटर पानी अंदर चला जाता है। इसके बाद बाकी प्रयोग के लिए भी लगभग दस लीटर पानी लगता है।  तो एक आदमी पर कुल मिलाकर लगभग 30 लीटर पानी की खपत होती है। यह आंकड़ा एक आदमी का है। करोड़ों घरों में यही खेल चल रहा ...

मर्ज बनता बैंकों का कर्ज

किसी का कल संवारा जा रहा है, हमें किश्तों में मारा जा रहा है। एक ओर देश में जहां बैंकों के कर्ज से दबे किसान बैंक अधिकारियों की धमकियों से तंग आकर आत्महत्याएं कर रहे हैं। तो वहीं मोटी रकम दबाए बैठे उद्योगपति देश से चुपचाप पलायन कर रहे हैं। अब बैंक और सरकार मिलकर उनकी संपत्ति का खरीददार खोजते फिर रहे हैं। सवाल तो ये है कि इतना मोटा कर्ज एक दिन में तो नहीं हुआ होगा? उस वक्त ये बैंक और उनके तमाम जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे थे? जाहिर सी बात है कि हमने इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाई लिहाजा ऐसे नतीजे सामने आने शुरू हो गए। दुर्घटना घट जाने के बाद जागने की आदत पाल चुके सरकारी विभागों ने भी अब लकीर पीटनी शुरू कर दी है। अब जाकर ईडी ने ब्रिटेन पलायन कर चुके उद्योगपति विजय माल्या के सारे शेयर फ्रीज़ कर किए। सवाल तो यही है कि ये कार्रवाई तीन साल पहले क्यों नहीं की गई? छत्तीसगढ़ के किसानों पर सहकारी बैंकों का नौ हजार करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है। तो वहीं प्रदेश में दस से ज्यादा किसानों ने महज इस लिए आत्महत्या कर ली कि उनको बैंक के अधिकारियों ने कर्ज वसूली के नाम पर इतना प्रताडि़त किया कि इन किसानों ...

सियासती सांसत में उद्योगपति घराने

हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो $कत्ल तो करते हैं पर चर्चा नहीं होती। देश के उद्योगपतियों को एक-एक कर जेल में ठेल दिया जा रहा है। वजह बताई जा रही है कि उन पर बैंकों का कर्ज बकाया था और वे भर पाने में असमर्थ थे। तो वहीं इसके पीछे का सारा गणित ये है कि जिन उद्योगपतियों ने सरकार को चुनावी सहयोग नहीं किया था। उन्हीं को किनारे लगाया जा रहा है। इनमें सुब्रत रॉय सहारा और किंगफिशर के विजय माल्या प्रमुख रूप से शामिल हैं। मजेदार बात तो ये है कि इन से भी बड़े तमाम बकाएदार  आराम से अपना कारोबार कर रहे हैं मगर सरकार उनको कुछ बोलने को तैयार नहीं है। ये हर कोई जानता है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने जिस जेट प्लेन का उपयोग चुनावों के तूफानी दौरे के दौरान किया था। वो अदानी ग्रुप का बताया जाता है। इस ग्रुप पर 44 हजार 840 करोड़ रुपए का कर्ज है। इसके अलावा लैंको ग्रुप पर भी 39 हजार करोड़ से ज्यादा का बकाया है। तो वहीं जीके पॉवर और सुजलॉन पर भी काफी मोटी रकम बकाया बताई जाती है। इन पर कार्रवाई नहीं की गई।  तो मजबूरन भारतीय रिजर्व बैंक ने ऐसे डिफाल्टरों की सूची सुप्रीम कोर्ट क...

रिश्तों की डोर का मजबूत छोर है मां

जब भी कश्ती मेरी सैलाब में आ जाती है, मां दुआ करती हुई ख्वाब में आ जाती है।  मां शक्ति का स्वरूप है, सृष्टि की निर्माता है। बाल्मीकि रामायण में उल्लेख है कि जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी। अर्थात मां और मातृभूमि स्वर्ग से बढ़कर है। हमारे देश में साल के 12 महीने में मां के 13 स्वरूपों की पूजा की जाती है। हमारे इतिहास में मां के बलिदानों की अनेकानेक कहानियां भरी पड़ी हैं। हम अपनी धरती को भी मां मानते हैं। ऐसे में उस पर किसी दूसरे का अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं करते। मां की जितनी भी बड़ाई की जाए वह बहुधा कम होगी। यह भी अकाट्य सत्य है कि चोट बच्चे को बाद में लगती है मगर मां की चीख पहले निकल जाती है। पर कष्ट इस बात का है कि आज के उच्च शिक्षित बच्चे अपनी मां को वृध्दाश्रमों की ओर धकेलते जा रहे हैं। उनको ये समझना चाहिए कि मां आखिर मां होती है। पहले कम पढ़ी लिखी बहुएं आती थीं तो वे सास की खूब सेवा करती थीं। उनको ताउम्र सम्मान मिलता था, यही नहीं बहुओं को डांट- फटकार कर गृहस्थी के सारे हुनर सास ही सिखाया करती थी। बच्चों के पालन -पोषण से लेकर तमाम संस्कार दादी और दादा से ही मिला करते थे। ...

सियासी समरसता पर सवाल

बात बेबात नहीं होती है बात हीरा है बात मोती है, बात हर बात को नहीं कहते बात मुश्किल से बात होती है। लोक सुराज अभियान में मठपुरैना पहुंचे प्रदेश के कद्दावर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जब कांग्रेसी विधायक सत्यनारायण शर्मा और फिर महापौर प्रमोद दुबे की जय-जयकार करवाई, तो इससे तमाम सवाल निकल कर अपने आप उठ खड़े हुए। प्रदेश की सियासत के दो ध्रुव माने जाने वाले भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रदेश अध्यक्ष ही इस मामले पर कुछ कहने से बचते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के साथ सत्तापक्ष की नूराकुश्ती किसी से भी छिपी नहीं है। अभी हाल में ही अंतागढ़ टेप कांड इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इससे पहले भी कई मौकों पर इनका भीतरी तालमेल सामने आता रहा है। उधर दिल्ली में बैठे कांग्रेस के आलाकमान अपने इन्हीं पिटे मोहरों से मैदान मारने का ख्वाब पाले पड़े हैं। ऐसा नहीं है कि उनको इसकी खबर न हो? कांग्रेस आलाकमान को अच्छी तरह से खबर है कि वहां क्या हो रहा है? सवाल तो ये भी उठता है कि अगर यही सब करना था तो फिर इतनी दुश्मनी क्या सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाने के लिए की जाती है? क्या राज्य के राजनीति करने वाले जनता को आज भी बुध्दू सम...

विभाग से लेकर जंगल तक आग... भाग..रे भाग

Image
  भ्रष्ट अफसरशाही का इससे बड़ा त$काजा और क्या होगा कि एक ओर मुंगेली और अचानकमार के जंगलों में आग लगी है।  तो दूसरी ओर सातवां वेतनमान लेकर वन विभाग के अधिकारी चैन की वंशी बजा रहे हैं। दहकते जंगलों और मारे जा रहे वन्यजीवों तक तो गनीमत थी। यहां तो वन विभाग का मुख्यालय अरण्य भवन भी आग की चपेट में आ गया। जहां उठी संदेहाग्रि की लपटों ने पता नहीं कितनी भ्रष्टाचार की फाइलों को लील लिया। अब अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में सवाल तो यही उठता है कि जब पूरा महकमा ही इतना गैर जिम्मेदार है तो फिर इस राज्य की व्यवस्था का तो भगवान ही मालिक है। ऐसे में तो छत्तिसगढिय़ा तो यही कहेगा न कि विभाग से लेकर जंगल तक आग... भाग... रे .. भाग ! एसडीएम से लेकर वन विभाग के सचिव तक कुछ बोलने को तैयार नहीं सवाल सुनते ही तत्काल चीफ कंजर्वेटिव अधिकारी तपेश झा ने बंद किया मोबाइल लपटों ने लपेटा जंगल और अधिकारी गा रहे मंगल गीत मुंगेली/बिलासपुर। मुंगेली और अचानकमार जंगल के बफरजोन को पिछले दस दिनों से आग की भयावह लपटें लीलती जा रही हैं। चारों ओर भयंकर धुएं का गुबार आसमान पर छाया हुआ है। जह...

-वन विभाग पहुंची जंगल की आग

जुर्म करना और इल्ज़ाम किसी पर धरना, ये नया नुस्खा है बीमार भी कर सकता है। मुंगेली से लेकर अचानकमार के बफर जोन तक में लगी भयानक आग अब रायपुर के वन विभाग तक आ पहुंची। असल में सरकारी दफ्तरों में आग का ट्रेड काफी पुराना है। जहां भी भ्रष्टाचार के मामलों की फाइलों की तादाद लंबी होती है, वहां ऐसी संदेहाग्रि ही अधिकारियों का सहारा बनती है। सांप भी मर जाता है और लाठी भी नहीं टूटती। ऐसी आग कई दफ्तरों में पिछले सालों से लगती आ रही है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि आगे भी इसका क्रम जारी रहेगा। दरअसल जब हिफाजत से ज्यादा काला-पीला काम जिस भी विभाग में बढ़ता है तो वहां फिर फाइलों का अंबार लगना शुरू हो जाता है। ऐसे में समूचे विभाग पर ही सवालिया निशान लगने की आशंका बढ़ जाती है। वैसे भी राज्य के वन विभाग के दामन हमेशा से ही दागदार रहे हैं। चाहे वह इमारती लकडिय़ों  या फिर बाघों की खाल और उसके अवशेषों तथा  तेंदुए की खाल अथवा सांपों की तस्करी का हो।  आलम ये है कि सरकारी दावों को दरकिनार करते हुए तस्करों का कुकर्म धड़ल्ले से जारी है। मामला जैसे ही मीडिया के संज्ञान में आता है विभाग उस पर जांच की...

सरकार के कब्जे में जनता का पानी

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में, उज़ाले पांव पटकने लगे हैं पानी में। भीषण गर्मी में एक ओर चढ़ता पारा और पाताल की सीढिय़ां उतरता पानी। दोनों की अजीबोगरीब है रामकहानी। तो वहीं नदियों के बचे हुए पानी को भी उद्योगों को बेंच दिया गया है। ऐसे में सवाल तो यही उठता है कि जब जनता प्यासी हो तो उसके हिस्से का पानी उद्योगों को क्यों दिया जा रहा है? आखिर प्रदेश के लिए कौन जरूरी है, उद्योग या फिर जनता? यहां सरकारी दावे और जमीनी ह$कीकत में कोई तालमेल दिखाई ही नहीं देता। एक ओर सरकार वॉटर एटीएम लगाने की बात करती है तो वहीं , दूसरी ओर प्रदेश की जनता कीचड़ वाले पानी को उबाल कर पीने पर मजबूर है। कहीं लोगों को फ्लोराइड युक्त पानी पीने के कारण बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है। कहीं आयरन और अर्सेनिक युक्त पानी पीने से लोगों को परेशानी हो रही है। तो कहीं शुध्द पानी उद्योगों को पिलाया जा रहा है। पानी की परेशानी ये है कि कई इलाकों में बच्चों में ही बुजुर्गों जैसे लक्षण दिखाई देने लग गए हैं। यहां बच्चों के दांत और हड्डियां विकृत हो रही हैं। लोगों की ताबड़तोड़ मौतें हो रही हैं।  ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ...

मध्यान्ह भोजन शाला में पानी पीते नाला में

Image
जोकारी प्राथमिक शाला में शिक्षा विभाग की जोकरी का नमूना शिक्षा के नाम पर राज्य में राष्ट्रपति के दत्तक पौत्रों के साथ कैसा भद्दा मजाक किया जा रहा है। इसको अगर देखना हो तो जशपुर के बगीचा ब्लॉक के प्राथमिक शाला जोकारी चले जाइए। यहां छात्रों को ग्रीष्मावकाश में भी मध्यान्ह भोजन शाला से तो पानी मिलता है नाला से।  शिक्षा विभाग की शिक्षा गुणवत्ता सुधारने और तमाम सुविधाओं के दावे की ये असल ह$कीकत है। ऐसे में सवाल तो यही उठता है कि आखिर गरीबों की गरीबी का मजाक कब तक उड़ाया जाएगा? जशपुर। बगीचा ब्लॉक की प्राथमिक शाला जोकारी में सरकार की जोकरी किस कदर जारी है, इसको देखने के बाद ही समझा जा सकता है। यहां बच्चों को मध्यान्ह भोजन तो स्कूल से कराया जाता है मगर पानी पीने के लिए नाले के सहारे छोड़ दिया जाता है। शिक्षा गुणवत्ता वर्ष मना चुके राज्य के शिक्षा विभाग की नक्कारापंथी के कारण मासूमों के स्वास्थ्य से किस कदर खिलवाड़ किया जा रहा है, इसको देखकर शायद ही कोई अपने बच्चे को इस स्कूल में भेजने को राजी हो। राष्ट्रपति के दत्तक पौत्रों के साथ मजाक- ऐसा नहीं है कि इस शाला में सारे बच्चे अगड़ी और पिछड...

तिरंगे का तिरस्कार

महसूस भी हो जाए तो होता नहीं बयां,नाज़ुक सा है जो $फर्क़ गुनाहो सवाब में।  उद्घाटन के ठीक एक दिन बाद ही देश के सबसे ऊंचे तिरंगे का प्रदेश सरकार ने अपमान भी कर डाला। दरअसल सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश है कि सूर्यास्त के बाद भी तिरंगे को रौशनी में रखा जाए, पर नगर निगम के कर्मचारियों की मनमानी के चलते हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक लगभग दो घंटे तक अंधेरे में रहा। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे वहां बिजली आई। इससे प्रदेश सरकार की कथनी और करनी को आसानी से समझा जा सकता है। इस झंडे के लहराए जाने वाले कार्यक्रम में भी महापौर और नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल से कुछ मीठी नोंक झोंक की भी खबर आई थी। हालांकि उसको इतनी गंभीरता से नहीं लिया गया था। राज्य की ध्वस्त हो चुकी प्रशासनिक मशीनरी का त$काजा ये है कि जिले के कलेक्टर ओम प्रकाश चौधरी से इस बारे में जब उनका पक्ष लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। ऐसे ही लापरवाह अधिकारियों के भरोसे राज्य सरकार लोक सुराज का ख्वाब पाले बैठी है। राजधानी में शहीदों का अपमान, देवी-देवताओं का अपमान और फिर अब तिरंगे का अपमान कोई नई बात नहीं है।...

तेलीबांधा में सबसे ऊंचे तिरंगे का तिरस्कार

Image
2 घंटे तक अंधेरे में रहा, निगम ने फिर दिखाया सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ठेंगा एंट्रो- सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखाने में माहिर नगर निगम ने एक बार फिर वहीं बात दोहराई। उद्घाटन के दूसरे ही दिन तेलीबांधा के मरीन ड्राइव पर लगा देश का  सबसे ऊंचा तिरंगा दो घंटे तक अंधेरे में ही रह गया। जब कि सर्वोच्च अदालत का ये सख्त आदेश है कि तिरंगे को या तो सूर्य ढलने के पूर्व पूरे सम्मान के साथ उतार लिया जाए अथवा उसके पास पूरी रौशनी रखी जाए। इसके लिए जिम्मेदार महापौर और कलेक्टर की गैर जिम्मेदारियों का त$काजा ये है कि इतनी बड़ी गलती होने के बाद भी महापौर ने तो बयान दे दिया मगर कलेक्टर चुप्पी साध गए। सवाल तो ये है कि ऐसी गैर जिम्मेदार प्रशासनिक मशीनरी के भरोसे आखिर कैसे और कब तक चलेगी ये सरकार? रायपुर।  राजधानी के नगर निगम द्वारा फहराए गए देश के सबसे ऊंचे तिरंगे को पहले ही दिन अपमान का सामना करना पड़ा। शनिवार को बड़े तामझाम के साथ ध्वज फहराया तो जरूर गया लेकिन दूसरे ही दिन सूर्यास्त के बाद ध्वज अंधेरे में डूब गया, जबकि सुप्रीप कोर्ट के सख्त निर्देश है कि सूर्यास्त के बाद ध्वज में...

Front Page of Hamari Sarkar of 5th April 16

Image