स्कूली बच्चों की जान का रोग बना योग
शव आसन की मुद्रा में शिक्षा विभाग ,पास में दम नहीं हम किसी से कम नहीं -विवादित संत आसाराम की पुस्तकों को स्कूलों में बांट कर तमाशा बना प्रदेश का शिक्षा विभाग एक बार फिर से सवालों के घेरे में है। इस बार उसने बिना योग के शिक्षकों के कांकेर के 14 स्कूलों के 642 छात्र-छात्राओं में योग की पुस्तकें बंटवा दी। अब सवाल ये उठता है कि आखिर इनको पढ़ाएगा कौन? कौन कराएगा इन बच्चों को योगाभ्यास? इस सवाल को सुनने के बाद शिक्षा विभाग शव आसन करने में लगा है। विभाग की असल ह$कीकत ये है कि पास में दम नहीं हम किसी से कम नहीं। कांकेर। शिक्षा के अधिकार की बड़ी-बड़ी बातें करने वाला शिक्षा विभाग राज्य में शिक्षा को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। आलम ये है कि कांकेर के 14 स्कूलों के 642 बच्चों को योग की किताबें बांटी गईं। जब कि पूरे जिले में योग का एक ही शिक्षक है। ऐसे में सवाल तो यही उठता है कि इन बच्चों को योग आखिर सिखाएगा कौन? शिक्षा विभाग का विवादों से गहरा नाता- पहले विवादित संत आसाराम की अश्लील किताबों को बांट कर सवालों के घेरे में आए शिक्षा विभाग ने लगता है न सुधरने की कसम ख...