Posts

अरे ये काहे की धर्म संसद......!

Image
आर.पी. सिंह की दो टूक- छत्तीसगढ़ के कवर्धा में चल रही शंकराचार्य की धर्म संसद से सोमवार 25 अगस्त 2014 को दो सांई भक्तों को भगाया गया! जो वहाँ अपना पक्ष रखने गये थे! यह कहाँ तक उचित है? क्या हमारे शंकराचार्य या फिर संतों में इतना भी साहस और धैर्य नहीं बचा कि वे उन भक्तों की बात सुन सकते? अगर वहाँ किसी का पक्ष नहीं सुना जाता तो फिर कहे की धर्म संसद? सुलगते सवाल- शंकराचार्य और ऐसे तमाम धर्मगुरू जो खुद को हिंदुओं का हिमायती बताते हैं, उन्होंने हिंदुओं को हिंदू बना रहने के लिए क्या किया है? ये कोई नई बात तो नहीं है? फिर अचानक शंकराचार्य को इतना मोह क्यों? क्या सोने चाँदी के सिंहासन पर बैठने वाला संत हो सकता है? बाबा कबीर दास जी कह गये हैं कि- संत न छोड़े संतई कोटिक मिलें असन्त, मलय भुअन्गहि बेधिया शीतलता न तजन्त!

कैसा रहा ये हमारा नया प्रयोग...!

Image
मित्रों... 11 अगस्त के पेज-12 में लीड खबर में आज तोड़ा नया करने का मान बना था सो कर दिया. अब आपलोग बताएँ कि कैसा रहा ये हमारा नया प्रयोग...!

क्षत्रिय कौन ?

Image
रक्षति य: स: क्षत्रिय: अर्थात जो रक्षा करता हो वो क्षत्रिय है. शायद इसी लिए रक्षा बंधन की शुरुआत भी हुई रही होगी, मगर वाह रे क्षत्रिय .....! सब के सब राजपूत हो गये? भैया....मैं तो क्षत्रिय हूँ और आख़िरी साँस तक रहूँगा. जितना बन पड़ेगा जिसकी भी संभव हो रक्षा करूँगा. क्योंकि मेरे अपनों से ज़्यादा मेरी रक्षा मेरे उन भाइयों ने की है जिनको मैं दिल से अपना सागा भाई मानता हूँ! मुझे अपने उन तमाम पत्रकार साथियों... राजनेताओं और समाजसेवियों पर भी गर्व है जिनकी बदौलत आर.पी. सिंह आज खड़ा है!

भारतीय साँपों का राजा यानि नागराज

Image
मित्रों....ये है भारतीय साँपों का राजा यानि नागराज इसे अँग्रेज़ी में किंग कोबरा कहते हैं! और हम भी भारतीय हैं लिहाजा किसी से नहीं डरते....इस नौजवान के साहस को सलाम जिसने इस विषधर को उठा कर एसा कारनामा दिखाया!!

ये फक्कड़पन और अक्खड़पन

Image
कलम की नोंक दबाकर लिखने की आदत ने नाक तो ऊँची की मगर पता नहीं कितने हमले भी करवाए! इस सफ़र में कितनों ने किनारा किया तो कितनों से मजबूरन किनारा करना पड़ा! इतना सब कुछ होने बहुत पाने और कुछ खोने के बाद भी न हम बदले और न हमारी लेखनी! ये फक्कड़पन और अक्खड़पन और उम्र के साथ हावी होता भुलक्कड़पन क्या-क्या दिखाएगा ऊपरवाला जाने!

भगवान से बड़ी कविता....लिखने वाले आप बहुत याद आ रहे हैं!

 मित्रों.....कोलकाता के हिन्दी के जानकारों के लिए सिर्फ़ दादा कह देने मात्र से जो एक अक्स उभर कर सामने आता था, वो पंडित छविनाथ मिश्र ..... जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी कविता के नाम कर दी! आज सुबह से ही उनकी याद आ रहे है!--- मेरे दोस्त.. मेरे हमदम, तुम्हारी कसम कविता जब किसी के पक्ष में अथवा विपक्ष में अपनी पूरी अस्मिता के साथ खड़ी होती है तो वो भगवान से भी बड़ी होती है!!

लेट के रेंगने वाले देश में वो बुलेट की बात करते हैं! लगता है भारतीय रेल के खेल से वाकिफ़ नहीं हैं! ये उसे भी अगर पैसेंजर न बना दें तो कहना!

Image