Posts

अरे वाह रे.... मेकाहारा के दूसरे भगवान...!

Image
 प्रदेश के सबसे बड़े डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल के दूसरे भगवान... लेने पर तुले हैं एक नवजात की जान। देखकर कहना पड़ रहा है कि वाह... रे दूसरे भगवान.... खुद के लिए एसी और नवजात को छोड़ दिया गैलरी में? मामला 29 अप्रैल का है जब एक नवजात को उसकी नानी के साथ गैलरी में सुला दिया गया ये कहकर कि वार्ड में बेड खाली नहीं है। आप ही बताइए कि ये कहां तक जायज है? एक नवजात की गुहार...प्लीज़  जरा इधर भी देख लीजिए एक बार -

अंबेडकर अस्पताल के दूसरे भगवान... लेने पर तुले हैं एक नवजात की जान

Image
प्रदेश के सबसे बड़े डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल के दूसरे भगवान... लेने पर तुले हैं एक नवजात की जान। देखकर कहना पड़ रहा है कि वाह... रे दूसरे भगवान.... खुद के लिए एसी और नवजात को छोड़ दिया गैलरी में?

सीताफल के बीज से कैंसर व डायबिटीज पर कंट्रोल संभव

Image
बिलासपुर (छत्‍तीसगढ़)। बिलासपुर विश्वविद्यालय यूटीडी के माइक्रोबायोलॉजी और बायोइनफॉरमेटिक्स विभाग के प्रोफसरों ने कैंसर व डायबिटीज को कंट्रोल करने का तरीका ढूंढ लिया है। उनके शोध के मुताबिक सीताफल का बीज रोगों से लड़ने की शक्ति यानी इम्युन सिस्टम को बढ़ाता है। इसके सेवन से कैंसर व डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। इस शोध के परिणाम को पेटेंन कराने का प्रयास चल रहा है। इसके बाद दवा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। माइक्रोबायलॉजी एवं बायोइनफॉरमेटिक्स विभाग के एचओडी और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. डीएसवीजीके कलाधर ने बताया कि छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिसा और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों के फल और पौधों पर काफी समय से शोध चल रहा था। इसमें पता चला कि सीताफल के बीज से इम्युन सिस्टम को तेजी से बढ़ाया जा सकता है। यह कैंसर और डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी कारगर होगा। वहीं, सीताफल का खाया जाने वाला भाग उतना कारगर नहीं है। बीज में कई गुण सीताफल के बीज मेकई गुण हैं। इसमें प्राकृतिक एंटीअक्सीडेंट विटामिन सी बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। विटामिन सी में शरीर के इम्युन सिस्टम ...

मित्रों... रामनवमी को मेरे अजीज दोस्त...रायपुर के अशोका सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. ए. सुरेश कुमार और डॉ. रत्ना अग्रवाल तथा डॉ. संजय एन. पाटिल और डॉ. पीएसआर मूर्ति की टीम ने उत्तर मध्य भारत में पहली बार एक महिला के अंडाणुओं में से कोशिका द्रव्य निकाल कर दूसरे स्वस्थ अंडाणु में स्थानांतरित करने की तकनीक विकासित की। पूरी टीम को हार्दिक बधाई। डॉ. ए . सुरेश कुमार ने छत्तीसगढ़ को ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर मध्य भारत की जनता को अपनी सफलता समर्पित की है। इससे उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जिनकी उम्र तो ज्यादा हो गई मगर वे मां बनने से वंचित हैं।

Image

मित्रों... नवरंग काव्य मंच द्वारा मंजर आम के आए कार्यक्रम का आयोजन वृंदावन हाल में किया गया। इसमें मुझे भी भाई राजेश जैन राही ने आमंत्रित किया था। जहां मैंने भी लंबे अर्से बाद काव्यपाठ किया।

Image

समझ में आए तो मजे ले लेना-

व्यंग्य- जनता के पैसों की जुगाली करने वाले किसी को गाली दें शोभा नहीं देता। हद हो गई अलाली करने वाले लोग किसी को नहीं करने दे रहे हैं हमाली, बजवाकर आम आदमी से ताली किए जा रहे हैं खजाना खाली, लील गए सड़कें और नाली, जाल में भी नहीं फंसते ये जाली। इनकी आस्तीनो में पलने वाले खटमलों में से जिसको भी छू दो फट जाता है और निकलने लगती है बेनामी संपत्ति। इस पर भी सबसे बड़ा क्लेश कि बांटते हैं उपदेश। वोटों के याचक अब बनना चाहते हैं कथावाचक। ऐसे संकट काल और चाल के अकाल में अपने भाल को सुरक्षित बचाए रखने के लिए निहायत जरूरी है कि संतों जागत नींद न कीजै। जो सोए वो खोए और सौ साल तक रोए, काटेंगे वही जो हैं बोए। फिर समझ में नहीं आएगा कि किसको दबाएं और किसे टोएंंं.... ओए...ओए....ओए...ओए। बाकी अगली बार तब तक के लिए जय...जयकार। निखट्टू

छंद

Image
छंद माता शारदे जो वीणा हमको उधार मिले, जितने बेतार- तार-तार करि डारेंगे। गर कुछ बच गया उसे काठ में मिला के, अपनी लिए भी एक सितार करि डारेंगे।। हाथ गर शीश पर मेरे जो रहा तो माई, हारे हैं ‘‘कपूत’’ न तो फिर कभी हारेंगे। तार दिया हमको तो ठीक ठाक सब रहें, वर्ना जिसे पाएंगे उसी को तारि डारेंगे।। कपूत प्रतापगढ़ी