Posts

बगडोल में तीन हाथी पानी से भरे गड्ढे में गिरकर फंस गए

Image
 छत्तीसगढ़ के जशपुर के बागीचा तहसील के बगडोल में तीन हाथी पानी से भरे गड्ढे में गिरकर फंस गए। गड्ढे की गहराई ज्‍यादा होने और अपने भारी वजन की वजह से वे बाहर नहीं निकल पाए। आस-पास के लोगों ने जैसे ही हाथियों को गड्ढे में फंसे एक देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी।

https://www.facebook.com/rameshprataps/videos/214693735208621/

https://www.facebook.com/rameshprataps/videos/214693735208621/

कांकेर की कोटरी नदी में मिली दुर्लभ बोध मछली

Image
 जिले के कोड़ेकुर्से इलाके में बहने वाली कोटरी नदी में दुर्लभ बोध मछली मिली है। इस खबर से एक ओर जहां आदिवासी समाज उत्साहित है, वहीं दूसरी ओर जीव वैज्ञानिकों ने भी हर्ष जताया है। आदिवासी इसे देवतुल्य मानते हैं। विलुप्तप्राय इस मछली के नाम पर ही सातधार में बनने वाली परियोजना का नाम बोधघाट परियोजना रखा गया है। न तो इसका शिकार करते और न ही खाते हैं- जैव विविधता की दृष्टि से अबुझमाड़ देश का समृद्ध क्षेत्र है। यहां विविध प्रजाति के पेड़-पौधे, औषधि, वन्य जीव सहित जलीय जीव-जंतु पाए जाते हैं। प्रदूषण और संरक्षण के अभाव में आज कई जीव-जंतु लुप्त होते जा रहे हैं। इसी बीच गत 6 नवंबर को जिले के कोड़ेकुर्से इलाके में बहने वाली कोटरी नदी में दुर्लभ बोध मछली मिली है। इस पर आदिवासी समाज के प्रमुख नेताओं ने हर्ष जताते हुए बताया कि उनका समाज के इसे 12 गोत्र देवतुल्य मानता है। इसलिए इसे न नुकसान पहुंचाते है और न ही खाते हैं। यानी आदिवासी समाज के 12 गोत्रों में बोध मछली का खाना वर्जित है।

मित्रों.... राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी में शिवलिंग के आकार का गणेशपूजा पंडाल बनाया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Image

कान के रास्ते कलेज़े में उतरने का फ़न जानते हैं रमन

Image
आरपी. सिंह   वक्त के पांव अनायास ठहर जाएंगे, गौर से देखोगे कुछ और नज़र आएंगे। प्यार से इनको सुनोगे तो ये रफ्ता-रफ्ता कान के रास्ते कलेजेÞ में उतर जाएंगे।।   जी हां कुछ ऐसा ही नज़ारा रविवार को  राजधानी के चारों ओर देखने को मिला, जब रमन के गोठ को सुनने के लिए जो जिधर पाया उधर ही ट्रांजिस्टर से चिपक गया। इस घटना ने एक बात तो साबित कर ही दिया कि प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह कान के रास्ते कलेज़े में उतरने का हुनर जानते हैं। दूसरा ये कि न जाने कितने दिनों से घर के कोने में पड़े रेडियो सेट्स में एक बार फिर से बैटरी लगाई गई और बाहर निकल आए फिलिप्स और बुश के रेडियो सेट। इन में कुछेक चाइनीज़ सेट भी दिखाई दिए। अपने वक्तव्य के दौरान उन्होंने जिस तरह से प्रदेश की जनता के दिल में उतरने में सफलता हासिल की उसके नि:संदेह दूरगामीं परिणाम होंगे। पूरे प्रदेश में पार्कों से लेकर मुहल्ले की गलियों और गांवों की चौपालों तक में लोगों ने रेडियो पर अपने प्रदेश के मुखिया को ध्यान लगाकर सुना। इससे डॉ. रमन सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वे अपने इस संबोधन के दौरान लोगों से पूरी तरह स...

इनके जज्बे का हमारा सलाम......

Image
महतारी एक्सप्रेस के चालक मिथलेश और ईएमटी नेतराम ने दर्द से कराहती द्रौपदी को पार कराया नाला- बुधवार को सुबह से कसडोल में भारी बारिश हो रही थी। नाले उफान पर थे। नारायणपुर से कसडोल जाने वाली सड़क पर सेमरिया नाला के ऊपर डेढ़ फीट पानी बह रहा था। नाले के एक किनारे पर गर्भवती द्रोपती को लिए उसके परिजन 102 महतारी एक्सप्रेस के आने का इंतजार कर रहे थे। महतारी एक्सप्रेस दोपहर 1 बजे दूसरे किनारे पर पहुंच गई, लेकिन नाले को पार करना मुश्किल था, एम्बुलेंस को नाले में उतारना जान जोखिम में डालने जैसा था। चालक मिथलेश साहू, ईएमटी नेतराम पटेल ने द्रोपती के परिवारवालों को आवाज लगाई- चिंता मत करो...हम नाला पार कर आ रहे हैं।

इस हिम्मत की दाद दो यारों....

Image
मित्रों.... ये छत्तीसगढ़ के सामरी विधायक डॉ प्रीतम राम हैं जो राजपुर के ग्रामीणों का इलाज करने के लिए पैदल ही नदी पार कर रहे हैं। यही नहीं उस पहुंच विहीन गांव में जाकर गरीबों का इलाज किया और  अपने पैसे से दवाएं भी दीं।