Posts

Front and Last page of Hamari Sarkar of 31st December 16

Image

हाशिए पर जाते नेता जी

यूपी में आया सियासी भूचाल, अखिलेश की ढाल बन गया। तो वहीं अब रामगोपाल का कद भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही साथ नेताजी यानि मुलायम ङ्क्षसह यादव सियासी हाशिए पर जाते दिख रहे हैं। अखिलेश यादव ने एक ओर जहां अपने सियासी रणकौशल का परिचय देते हुए समझौते के तौर पर 207 विधायकों की सूची मुलायम सिंह के हाथों में सौंपी। तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने तीन सूत्रीय मांगें भी रख दीं। इसमें सबसे पहली मांग ही है कि अखिलेश को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए, और मुलायम सिंह यादव पार्टी के संरक्षक बने रहेंगे। खबर है कि अखिलेश की ये मांगें मान ली गई हैं। उनका निलंबन भी रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अमर सिंह की वो वाणी अब सत्य साबित होगी कि बेटा करेगा राज और बाप वन को जाएगा। उधर राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी में बैठी भाजपा के मंसूबों पर भी पानी फिर गया है। अखिलेश और रामगोपाल का कद बढ़ा और ये भी संदेश जाएगा कि अखिलेश ही पार्टी का चेहरा होंगे। इसका फायदा ये भी हो सकता है कि अगले चुनाव में समाजवादी पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार को चुनाव में करारी टक्कर देगी। सियासी गलियारों के जानकारों का मानना है कि ये...

न फुलस्टॉप न कॉमा, जारी है यूपी में सियासी ड्रामा

Image
  आजम खान सपा का झगडा सुलझाने की कोशिश में कामयाब रहे और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपने साथ लेकर मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचे।  इन दोनों के साथ अबु आज़मी भी थे। अखिलेश यादव ने सुलह की शर्तों के साथ 207 विधायकों की लिस्ट मुलायम सिंह को सौंपीं।  इस बैठक में मुलायम ने शिवपाल यादव को भी बुलाया गया था। तो वहीं विधायकों की बैठक में भावुक हुए अखिलेश यादव रो पड़े और उन्होंने कहा कि वो पिता से अलग नहीं हैं। तो वही अपने सियासी कौशल का परिचय देते हुए तीन शर्तें रख दीं। फिलहाल खबर लिखे जाने तक न फुल स्टॉप न कॉमा जारी था यूपी का हाईप्रोफाइल सियासी ड्रामा। सुलह की शर्तों के साथ अखिलेश ने मुलायम को थ माई अपने समर्थक 207 विधायकों की लिस्ट, संरक्षक बनाकर हाशिए पर ले जाने की तैयारी लखनऊ/ नई दिल्ली। अबू आज़मी ने दिया बड़ा बयान-  मुलायम सिंह को लेकर सपा नेता अबु आजमी ने दिया बड़ा बयान, कहा- उनके साथ सब दलाल जमा हो गए हैं, सब गलत राय दे रहे हैं। ये हैं सुलह के 3 फार्मूले-  मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के बीच सुलह के तीन फॉर्मूले सामने आए हैं।  पहला- अमर सिंह को पार्टी से नि...

11 दिनों तक पेड़ से लटकाकर रखा मासूम का शव-

Image
 मौताणे का होता रहा इंतजार,पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार- फ्लैग उदयपुर। साल 2016 के जाते-जाते राजस्थान से एक ऐसी ख़बर सामने आयी है जिसने मानवता को झकझोक कर रख दिया है। राजस्थान के उदयपुर जिले के कोटड़ा इलाके के बडली गांव में एक मासूम बच्चे के शव के साथ ऐसा अमानवीय कार्य किया गया कि देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। 11 दिनों तक अंतिम संस्कार का इंतजार करती रही लाश- यहां एक बच्चे की लाश पिछले 11 दिनों तक अंतिम संस्कार के इंतजार में पेड़ पर लटकी है। दरअसल, यह मासूम बच्चा राहुल अपने माता-पिता के साथ गुजरात में एक मृत्युभोज में शामिल होने गया था। उस दौरान एक कार से हुए हादसे में बच्चे की मौत हो गई वहीं, उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी जिनका चिकित्सालय में इलाज जारी है। बच्चे के शव को पेड़ से बांधकर रखा गया इस हादसे के बाद बच्चे के परिजन और समाज के लोगों ने गुजरात के खैराज थाने में मामला दर्ज कराकर शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद आदिवासी इलाके की कुप्रथा मौताणे के चलते राहुल के शव को समाज के लोगों ने एक खाट से बांधकर जमीन से दस फीट ऊपर पेड़ पर बांध दिया। बच्चे के शव को मौताण...

Front and Last page of Hamari Sarkar of 30th December 16

Image

लापरवाही ने मचाई तबाही

झारखंड के लालमिट्टी इलाके की गोड्डा कोयला खदान अचानक धंस गई। इसमें सात लोगों की मौत हुई और 60 से ज्यादा लोग अभी भी फंसे हुए हैं। स्थानीय विधायक का दावा है कि उसने ईसीएल प्रशासन को इसकी सुरक्षा को लेकर पत्र लिखा था। मगर प्रबंधन ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। बार-बार की लापरवाही एक ही बार भारी पड़ गई। इतने सारे लोगों का जीवन संकट में पड़ गया। अगर समय रहते कोशिश की गई होती तो शायद इस दुर्घटना को टाला जा सकता था। आश्चर्य की बात है कि अभी भी प्रबंधन को इस बात का कोई भान नहीं है कि कितने लोग वहां फंसे हैं और कितने वाहन? इससे उनकी गैरजिम्मेदारियों का पता साफ-साफ चल जाता है। बार-बार खदानों की सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल की जाती रहती है। यहां तो लगता है सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल भी लंबे अरसे से नहीं किया गया था। सुनकर अजीब लगता है कि खदान में कौन आया और कौन गया इसका  कोई सटीक आंकड़ा प्रबंधन के पास नहीं है? इससे तो ये भी जाहिर होता है कि खदान के गेट से मनमाने ढंग से कोयले से लदे वाहनों का परिवहन जाता रहा होगा? जो प्रबंधन अपने उत्पादों की सुरक्षा नहीं कर सकता तो वो भला अपने कर्मचारियों का कितना ध...

मिलाजुला रहा महाबंद, सौ कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

Image
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के विरो ध में प्रदेश बंद करवाने निकले कांग्रेस के सौ से ज्यादा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तो वहीं राज्य के तमाम जिलों में इसका मिलाजुला असर देखने को मिला। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कांग्रेस का महाबंद कोई व्यापक असर नहीं छोड़ पाया। कांग्रेस भवन को पुलिस ने घेरा, कांकेर में विधायक शंकर धुर्वा गिरफ्तार रायपुर। पुलिस ने घेरा कांग्रेस भवन- इसके साथ ही पुलिस ने कांग्रेस भवन को घेरे रखा है। शास्त्री बाजार को गांधीवादी तरीके से बंद कराने निकले लोगों के रोक लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने महात्मा गांधी की तस्वीर को उनसे छीनकर फाड़ डाला। विकास उपाध्याय को सेंट्रल जेल के अंदर बंद किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन अंग्रेजी हुकुमत की तरह बर्ताव कर रहा है। कांकेर- शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी के 52वें दिन कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में बंद का आह्वान किया। इसको लेकर पूरा कांकेर शहर बंद रहा। यहां दुकानें नहीं खुलीं। सिवाय भाजपाईयों के किसी दूसरे व्...