उस रो में जाती इसरो

कटाक्ष-

निखट्टू
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने आरएलवी-टीडी क्या उड़ाया, पूरी दुनिया में भारतीय वैज्ञानिकों की धाक जम गई। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी मंगलयान की पहली सफल उड़ान ने इसरो को इस रो से उस रो में ले जाकर खड़ा कर दिया। जहां अमेरिका, रूस,फ्रांस और जापान जैसे देशों ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रमों को बंद कर दिया है। यानि उस रो में चले गए हैं उनके उपग्रहों को ऊपर ले जाने के लिए इसरो तैयार है। वो भी सस्ते में। जब कि अमेरिकी यान कई बार निपट जाया करता था रास्ते में। कई योजनाएं चली गईं ठंडे बस्ते में। ऐसे में हमारा आरएलवी-टीडी उनको अंतरिक्ष की पूरी सैर कराएगा। वो भी उस दर पर जिस पर शायद ही कोई दुनिया का देश इनको ये सुविधाएं मुहैय्या करा पाए। यानि अब इसका नाम ही महज इसरो है काम के चलते अब ये उस रो में जाकर खड़ा हो गया है। मैं इतनी देर से रो बना रहा हूं और आप रोनी सूरत लिए ज्यों के त्यों खड़े हो। अरे हुजूर आप भी बताइए  कि आप किस रो में खड़े होंगे। क्या कहा सोच रहे हैं तो फिर भाई साहब अपनी खोपड़ी के बचे हुए बाल मत नोचिए जल्दी से आप कुछ सोचिए। फिलहाल तो मैं अब चला घर की ओर कल फिर मुलाकात होगी तब तक के लिए जय...जय।

Comments

Popular posts from this blog

पुनर्मूषको भव

कलियुगी कपूत का असली रंग

बातन हाथी पाइए बातन हाथी पांव