अजीत जोगी ने कांग्रेस को कहा अलविदा Get link Facebook X Pinterest Email Other Apps June 02, 2016 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस हुई दो फाड़, रायपुर। राहुल गांधी की ऐन ताजपोशी से पहले अजीत जोगी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर एक पार्टी को करारा झटका दिया है। अजीत जोगी के प्रवक्ता इ$कबाल अहमद रिजवीं ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने ये भी बताया कि श्री जोगी ने अपना इस्तीफा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली को भेज दिया है। 6 जून को वे मरवाही में वे अपने समर्थकों से बात करने के बाद ही नई पार्टी की घोषणा करेंगे। क्या कहा अजीत जोगी ने-मैं कोई भी बड़ा फैसला मारवाही की जनता से पूछ कर करता हूं, इसलिए मरवाही ने एक बैठक बुला कर अपने 1500 ख़ास लोगो से सलाह लूंगा ।भूपेश और टीएस सिंह देव रमन सिंह की सरकार को नहीं हरा सकते हैं इस लिए मुझे आगे आना होगा । मैं विधायक केंदित राजनीति नहीं करना चाहता । सोनिया को सब बता दिया हूं। अब दिल्ली नहीं जाऊंगा।राहुल गांधी की ताज़ पोशी पर बोले बड़े लोगों की बड़ी बात मैं तो छोटा व्यक्ति हूं। कांग्रेस को नहीं मिलेंगी 10 से ज्यादा सीटें-भूपेश और टीएस की कांग्रेस को दस से ज्यादा नहीं जीतने दूंगा। दोनों की नसें दबा रखी है रमन ने-भूपेश और टीएस सिंहदेव दोनों की नसें रमन सिंह ने दबा रखी है, रमन सिंह को अगर कोई हरा सकता है तो वो अजित जोगी ही है। ऋचा जोगी पहुंची मरवाही-अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी मरवाही पहुंची जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ उनका आतिशी स्वागत किया।प्रदेश कांग्रेस भवन में भूपेश समर्थकों ने फोड़े पटाखे-जैसे ही अजीत जोगी के इस्तीफे की खबर आई कांग्रेस भवन में मौजूद भूपेश बघेल के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। तो वहीं भूपेश बघेल ने कहा कि इससे प्रदेश कांग्रेस को फायदा होगा।दस लाख सदस्य हैं जोगी के साथ-राजनीति के जानकारों का दावा है कि अजीत जोगी प्रदेश के आदिवासी और पिछड़े तबके के कद्दावर नेता माने जाते हैं। ऐसे में उनके पास 10 लाख समर्थकों के फार्म भी पड़े हैं जिसको उन्होंने कांग्रेस में जमा नहीं किया है। ऐसे में ये दस लाख लोग अजीत जोगी की नई पार्टी को एक बड़ी लीड दिलाएंगे।जोगी समर्थक विधायक भी जल्द ही दे सकते हैं इस्तीफा-विधान सभा में जोगी समर्थक विधायक जल्दी ही विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं। ऐसे में राज्य में सियासी संकट शुरू हो सकता है। कांग्रेस के सामने भी विधायकों का संकट भी पैदा हो जाएगा। Get link Facebook X Pinterest Email Other Apps Comments
Comments