बमलेंद्र ने बचाई दो घायलों की जान










अंधेरे में डेढ़ घंटे तक डटे रहे अपने सहयोगी अनिल सिंह के साथ

रायपुर। महासमुंद के तुमगांव हाइवे पर शुक्रवार की रात हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से जख्मीं हो गए थे। अंधेरी रात में तेज रफ्तार वाहनों से उनको दोबार कुचले जाने का भय भी था। इसी बीच रायपुर से संबलपुर होते हुए रांची जा रहे बमलेंद्र सिंह सेंगर की निगाह इन पर पड़ गई। इन्होंने तत्काल अपनी कार रोकी और कार में रखा रेडियम एक किनारे रखकर 108 को फोन किया।  तो उनका साथ उनके साथ ही जा रहे बैंक प्रबंधक अनिल सिंह ने भी दिया। एक वाहन आया भी तो वो बिना घायलों को  लिए ही लौट गया। इसके बाद दोबारा दूसरा वाहन डेढ़ घंटे देर से पहुंचा और दोनों घायलों को नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इनमें एक का नाम शिवकुमार  बताया जा रहा है। तो दूसरे घायल का नाम ज्ञात नहीं हो सका है।
खंभे से टकराई बाइक-
बैक प्रबंधक अनिल सिंह ने बताया कि इनकी बाइक पूरी तरह से टूट चुकी थी। जहां बाइक पड़ी थी उसके सामने का खंभा पूरी तरह टेढ़ा हो गया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता था कि हादसा कितना भयावह रहा होगा?
जोखिम में जान लेकिन डटे रहे-
रात का वक्त और हाइवे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरती गाडिय़ां। किसी भी वक्त किसी भी चालक की लापरवाही इनकी जान ले सकती थी। इसके बावजूद भी दोनों युवा डटे रहे। जब तक एम्बुलेंस नहीं आई तब तक इन दोनों घायलों को इन लोगों ने नहीं छोड़ा। अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी बमलेंद्र सिंह सेंगर बराबर उनका हालचाल लेते रहे। उन्होंने दु:खी मन से बताया कि शिवकुमार के पैर काम नहीं कर रहे हैं। उसे हेड इंजुरी हुई है, फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है।
क्षत्रिय महासभा ने की प्रशंसा-
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष महाराज कुमार विक्रमादित्य सिंह जूदेव ने कहा कि मुझे बमलेंद्र सिंह सेंगर और अनिल सिंह जैसे भाइयों पर गर्व है। हमारी युवा पीढ़ी अच्छे रास्ते पर जा रही है। तो वहीं उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी आर.पी. सिंह तथा प्रकाश सिंह कल्चुरी, रविशंकर सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, आईबी सिंह,लेखमणि सिंह, मनोज सिंह बैस, महेंद्र सिंह, पवन सिंह, शैलेश प्रताप सिंह,धर्मेंद्र सिंह सेंगर,प्रदीप राजपूत,अजीत सिंह अंकित राणा, आदित्य प्रताप सिंह, धीरज सिंह,शारदा सिंह, अनिल सिंह, सुखेन बहादुर सिंह, शिवेंद्र परिहार, महीप सिंह, शिवांसू सिंह, अरविंद ठाकुर और शैलेश सिंह गहरवार ने भी उनके कार्यों की जमकर प्रशंसा की है।



Comments

Popular posts from this blog

पुनर्मूषको भव

कलियुगी कपूत का असली रंग

बातन हाथी पाइए बातन हाथी पांव