गाय ने एक साथ दिया 3 बछड़ों को जन्म, डॉक्टर भी हैं हैरान


चंपारण ।  बिहार के पूर्वी चंपारण में एक गाय चर्चा का विषय बनी हुई है।  जिले के आदापुर प्रखंड के भवनरी गांव में एक गाय ने एक साथ तीन बछड़ों को जन्म दिया है।  इस घटना के बाद पूरे इलाके में गाय की चर्चा जोरों पर है। मंगलवार को जब गाय ने एक साथ तीन बछड़ों को जन्म दिया तो लोगों को काफी आश्चर्य हुआ।  गाय के तीनों बछड़े स्वस्थ हैं।
न  देखी न सुनी: मालिक-
गाय के मालिक चंद्रिका साह ने बताया कि इससे पहले यह गाय दो बार एक-एक बछड़े को जन्म दे चुकी है।  गाय जर्सी का नस्ल की है। ग्रामीण पशु कार्यकर्ता झुना कुमार यादव गाय के बछड़े देने के वक्त मौजूद थे।  उन्होंने कहा कि 2008 से काम कर रहे हैं लेकिन आजतक तीन बछड़े देने की बात ना देखी और ना सुनी है। हमलोगों को काफी आश्चर्य हो रहा है।  गाय को दो सीमेन दिए गए थे, लेकिन तीन बछड़े का जन्म होना अजीब घटना है।
तीनों बछड़े स्वास्थ-
उनके अनुसार तीन बछड़ों में दो मादा और एक नर है और तीनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।  गाय भी भरपूर दूध दे रही है।  किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।

क्या कहते हैं चिकित्सक
आदापुर के पशु चिकित्सा पदाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि सीमेन डालने के बाद जो फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया के उपरांत सेल डिविजन के बाद एम्ब्रियो के निर्माण के समय ही कभी -कभी अलग अलग एम्ब्रियो हो जाता है जिसके कारण एक से अधिक बछड़े का जन्म हो जाता है।  लेकिन तीन बछड़ें की घटना आश्चर्यजनक है।

Comments

Popular posts from this blog

पुनर्मूषको भव

कलियुगी कपूत का असली रंग

बातन हाथी पाइए बातन हाथी पांव