महात्मा गांधी को अवैध निर्माण का नोटिस
जांजगीर जिले के डभरा नगर पंचायत के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने अवैध निर्माण के मामले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नोटिस भेजा है। इसमें उन्हें 7 दिनों के अंदर उपस्थित होकर जवाब देेने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर नगर पालिका अधिनियम 1961 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। जब कि ये हर कोई जानता है कि 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दिया था। अब ऐसे देखना तो यही है कि दिल्ली के राजघाट से उठकर महात्मा गांधी क्या डभरा नगर पंचायत के दफ्तर में जवाब देने आते हैं? या फिर उन पर वहां की मुख्य नगर पंचायत अधिकारी क्या कार्रवाई करती हैं? तो वहीं कांग्रेस ने इसको लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि अगर इसकी तत्काल जांच नहीं की जाती तो कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। कांग्रेस ने साफ-साफ कह दिया है कि वो बापू का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।
7 दिनों के अंदर हाजिर न होने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी
जांजगीर।
क्या है पूरा मामला-
जांजगीर के डभरा नगर पंचायत के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने महात्मा गांधी को सात दिनों के अंदर भवन निर्माण संबंधी सभी दस्तावेज के साथ कार्यालय में अपस्थित होने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं नोटिस का जवाब और हाजिर न होने पर पालिका अधिनियम-1961 की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी भी दी है।
कांग्रेस ने खोला मोर्चा-
इस मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस ने नगर पंचायत अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस का कहना है कि यह सब महात्मा गांधी का अपमान करने के लिए किया गया है।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रमन सिंह के नाम थाना प्रभारी और डभरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की।
कांग्रेस ने धमकी दी है कि वह इस तरह महात्मा गांधी के अपमान को बर्दश्त नहीं करेगी। अगर तीन के अंदर एक्शन नहीं लिया गया तो सरकार को बंद और धरना-प्रदर्शन झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।
वर्जन-
ये बेहद दु:खद और शर्मनाक बात है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जाए। इसके साथ ही साथ ये भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि क्या ऐसा अधिकारी सेवा में रहने लायक है?
टी.एस. सिंहदेव
नेता प्रतिपक्ष
छत्तीसगढ़ विधान सभा
--------------------------------------------------------------------------------
Comments