साढ़े सात करोड़ का कुत्ता बरामद!
आयरलैंड में चोरी हुआ था ग्रेहाउंड नस्ल का रेसर श्वान
आयरलैंड । पुलिस ने एक शिकारी कुत्ते (ग्रेहाउंड) की चोरी के मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार किया है। इस कुत्ते की क़ीमत दस लाख यूरो यानी लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये है।
क्लेयर्स रॉकेट नाम का यह शिकारी कुत्ता टिपरेरी काउंटी में गोल्डन नामक जगह से तब चुराया गया था जब वो अपने प्रशिक्षक के साथ वहाँ था।
इस चोरी की तुलना वर्ष 1983 की उस घटना से की जा रही है जब रेस के घोड़े शेरगर का अपहरण कर लिया गया था।
पुलिस ने कहा है कि क्लेयर्स रॉकेट सुरक्षित और ठीक हालत में बरामद कर लिया गया है।
ख़ुफिय़ा विभाग के लोग इस मामले में टिपरेरी गार्डा में दो लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। दूसरे दो संदिग्धों से क्लोनमेल गार्डा की पुलिस चौकी में पूछताछ की जा रही है।
शिकारी कुत्तों के मामलों के जानकार इयन फ़ाच्र्यून का कहना है कि रॉकेट को ग्रेहाउंड रेसिंग में सुपरस्टार माना जाता है।
उन्होंने कहा, उसके ऊपर 54 हज़ार यूरो का पुरस्कार था और वह अभी ढ़ाई साल का भी नहीं हुआ है। उसे बरामद कर लिया गया है।
उन्होंने बताया, रफ़्तार और दौडऩे की कला में यह काफ़ी माहिर ग्रेहाउंड है। ये एक ऐसा कुत्ता है जिसके पास लगता है सब कुछ है। उसकी रफ़्तार अच्छी है और वह अच्छी नस्ल का है।
द रेसिंग पोस्ट ने लिखा है कि क्लेयर्स रॉकेट हाल के कई वर्षों में सबसे तेज़ दौडऩे वाला और सबसे अच्छा ग्रेहाउंड है।
उसने टिपरेरी काउंटी के ग्राहम हॉलैंड में ट्रेनिंग ली है।
----------------------------------------------------------------------------------------------

Comments