हांडी में जिंदगी भी होगी हाईटेक ...!
जिले के आदर्श ग्राम पोंदुम के लोगों को अब रोज -रोज अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन ने अब उनके लिए बोट की व्यवस्था कर दी है। इससे पहले गांववाले नदी पार करने के लिए एल्युमिनियम की हांडी का इस्तेमाल करते थे। नदी को पार करने के चक्कर में अब तक कई जाने जा चुकी हैं। गांववालों ने पुल बनाने के लिए कई बार अधिकारियों के चक्कर काटे पर उनकी कभी कोई सुनवाई नहीं हुई। हमारी सरकार ने इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया था। इसके बाद ग्रामीणों ने भी प्रशासन के सामने अपनी मांग को रखा तब जाकर बोट की व्यवस्था का गई।
ग्रामीणों की मांग पर अब प्रशासन ने किया बोट का इंतजाम,
जगदलपुर।
क्या है पूरा मामला-
दरअसल पोंदुम ग्राम जिला मुख्यालय से महज 7 किमी की दूरी पर है। पोंदूम के 12 पारा में दो हजार से अधिक लोग रहते हैं। गांव के बीच से डंकनी नदी बहती है। इसके चलते नदी पार के अलीकोंटा, हांदा खोदरा, गुटगुटपारा, बड़े पोंदूम पारा के रहने वाले 400 से ज्यादा लोगों का संपर्क दूसरे पारा में रहने वाले रिश्तेदारों से नहीं हो पाता है।
नदी पर पुल नहीं होने से लोग परेशान रहते हैं। राशन व अन्य उपयोगी सामानों के लिए नदी पार करना ग्रामिणों की मजबूरी है। ऐसे में उन्हें पीठ पर कपड़े की गठरी और पेट पर एल्युमिनियम की हांडी लाद कर नदी पार करना पड़ता है। जब राशन लेना हो तो दाबपाल से ट्रेन पकड़कर ग्रामीण कांवडग़ांव पहुंचते हैं। यहां से ये अपनी पंचायत पोंदूम आते हैं और दूसरे दिन राशन लेकर फिर ट्रेन,बस और पैदल यात्रा कर गांव लौटते हैं।
विधायक को दिया आवेदन पर नहीं हुई सुनवाई-
अली कोंटा के वार्ड पंच रामा कर्मा का कहना है कि गांव पहुंचने वाली विधायक देवती कर्मा से लेकर कलक्टर और अन्य अधिकारी-जनप्रतिनिधियों को पुल बनवाने के लिए कई बार आवेदन दिया है। लेकिन अब तक ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है।
9 लोग बह गए इसी साल-
इस साल बरसात के मौसम में 9 लोग नदी में बह गए। जिसमें एक का शव गांव वालों को 9 दिन बाद बरामद हुआ था। शेष शवों का आज तक पता नहीं चला। गांव वालों के हक के लिए अवाज उठाने के बाद प्रशासन के द्वारा बोट की व्यावस्था हो जाने से उम्मीद है कि गांववालों की समस्या कुछ तो कम होगी।
-----------------------------------------------------------------------------------------------

Comments