बेमेतरा विधायक ने फहराया उल्टा तिरंगा Get link Facebook X Pinterest Email Other Apps August 20, 2016 मामले का खुलासा होने पर मांगी माफीबेमेतरा। 15 अगस्त को पूरे देश में ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ मगर बेमेतरा के किसान भवन के पास स्थित प्राथमिक शाला का ध्वजारोहण देखने लायक था। यहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अवधेश सिंह चंदेल ने उल्टा तिरंगा फहरा दिया। काफी देर तक वह तिरंगा यूं ही लहराता रहा। अचानक किसी की निगाह इस पर पड़ी तो आनन-फानन में तिरंगे को सीधा करवाया गया।भाजपा विधायक ने मानी गलती- मामले की पड़ताल के बाद हमारी सरकार से दूरभाष पर हुई बातचीत में भाजपा विधायक अवधेश सिंह चंदेल ने बताया कि उनको इस बात की कतई जानकारी नहीं थी। ऐसा गलती से हो गया। उन्होंने कहा कि मेरा ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था। ये गलती से हो गया, हम इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं । इसके साथ ही ये भरोसा भी दिलाना चाहते हैं कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। Get link Facebook X Pinterest Email Other Apps Comments
Comments