2 दिन में बनाया नदी पर पुल





 महिला पहुंची अस्पताल बच्चे स्कूल

 कोण्डागांव जिले के बड़को गांव में एक महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। ग्रामीणों का रास्ता उफनती नदी रोक रही थी। महिला को मर्दापाल अस्पताल पहुंचाने के जुनून में गांव के मर्दों ने उठाया तगाड़ी फावड़ा और टंगिया। महज दो दिनों में ही नदी पर बना दिया काठ का पुल। महिला पहुंचाई गई मर्दापाल अस्पताल और अब बच्चे भी जाने लगे हैं स्कूल। तो वहीं जनपद पंचायत अध्यक्ष कर रहे हैं कांक्रीट का पुल बनाने का प्रयास। बड़को गांव के ग्रामीणों के इस जज्बे को आज हर कोई सलाम कर रहा है।

रायपुर/ कोंडागांव। -
क्या है पूरा मामला-
 कोंडागांव जिले में तीन दिनों तक एक महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी और गांव से लगकर बहने वाली नारंगी नदी में पानी उफान पर थी। हालात ऐसे देख पूरे गांव ने प्रण कर लिया कि शासन बनाए या न बनाए, हम खुद पुल बनाकर ही रहेंगे। पूरे गांव ने मिलकर लकड़ी का पुल दो दिनों में तैयार कर प्रसव से कराह रही महिला को मर्दापल अस्पताल पहुंचाया।

गांव के लोगों ने पेश की मिसाल
जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र नेताम के मुताबिक, प्रसव पीड़ा से बेचैन महिला ने मदार्पाल के पीएचसी में स्वस्थ शिशु को जन्म दिया और फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों की सेहत ठीक बताई जाती  हैं। पूरे गांव में जश्र का माहौल है।  जोश, जज्बे और जिद की यह मिसाल जिले के बड़को गांव के लोगों ने पेश की।

खुद ही बना डाला पुल
लोगों के जज्बातों का ख्याल रखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र नेताम ने गांव वालों के साथ मिलकर खुद भी फावड़ा, तगाड़ी, कुदाल की मदद से लकड़ी का पुल बना डाला। इस काम में हर घर के आदमी ने पूरी ताकत के साथ उनका सहयोग दिया।

जंगलों से बटोरी लकडिय़ां-
पुल बनाने के लिए आसपास के जंगलों से लकडिय़ां बटोरीं, मिट्टी ढोने से लेकर बाकी श्रमदान में नेताम ने साथ दिया। तैयार पुल का लाभ स्कूली बच्चों को भी मिल रहा है। इसके साथ ही अपनी जरूरत के लिए बाहर जाने वालों और शिकायतों को सीधे जिला मुख्यालय तक पहुंचाने वालों को भी इससे मदद मिल रही है।
कांक्रीट का पुल बनाने की तैयारी-
 गांव वालों के इस हौसले से जोश में आए जिला पंचायत अध्यक्ष कह रहे  हैं कि वे कांक्रीट का पुल बनवाने की पूरी कोशिश में लग गए हैं। अब उनकी बात इस बहरे प्रशासन को कितना सुनाई देती ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

Comments

Popular posts from this blog

पुनर्मूषको भव

कलियुगी कपूत का असली रंग

टूटी हड्डियां जोड़ने वाली लता