नारायणपुर में 72 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण



 नारायणपुर।  जिले में गुरुवार को 62 नक्सलियों और 10 नक्सली सहयोगियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर जिले के कुरूसनार थाना क्षेत्र में भारत तिब्बत सीमा पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों के समक्ष 62 नक्सलियों और उनके 10 सहयोगियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में तीन लोकल गुरिल्ला स्क्वाड के सदस्य, आठ चेतना नाट्य मंच के सदस्य और चार जनताना सरकार के सदस्य हैं, जबकि 45 जनमिलिशिया के सदस्य हैं। वहीं 10 नक्सली सहयोगी है। राज्य के बस्तर क्षेत्र में इस वर्ष अभी तक 987 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

Comments

Popular posts from this blog

पुनर्मूषको भव

कलियुगी कपूत का असली रंग

टूटी हड्डियां जोड़ने वाली लता