सरे बाजार महिला से पिटे बीजेपी नेता




 भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सिंहासन प्रसाद को किरन्दुल बाजार में एक महिला ने दनादन चप्पलों से पीटा। उसके बाद गाड़ी की चाभी से उनको घायल कर दिया । इसके बाद घायल अवस्था में भाजपा उपाध्यक्ष को कार्यकर्ताओंं ने अस्पताल पहुंचाया। तो महिला ने बताया कि नेताजी ने उसको भरे बाजार कुछ अश£ील शब्द कहे जिससे नाराज होकर उसने ऐसा काम किया। तो वहीं नेताजी इस मामले को अपनी दुकान के लेनदेन से जोड़कर बता रहे हैं। घटना की पुष्टि किरंदुल के थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने भी की है।  वहीं स्थानीय लोगों में ये चर्चा आम हो चली है कि कुछ तो बात होगी ही?
किरंदुल।
क्या है पूरा मामला-
 बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष सिंहासन प्रसाद गुप्ता को किरन्दुल के भरे बाजार में महिला ने चप्पलों से मारा फिर गाड़ी की चाभी से सीने में वार कर जख्मी कर दिया।  घायल उपाध्यक्ष को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचाया।
फिलहाल सिंहासन प्रसाद गुप्ता का इलाज चल रहा है।

अश£ील बातें करने का आरोप-
 दूसरी तरफ हमला करने वाली महिला  शशि (परिवर्तित नाम) ने उपाध्यक्ष पर ही आरोप लगाया की उसे सरे बाजार अश्लील बातें कहीं, गला दबाकर गाड़ी छीनने की कोशिश की गई तो आत्मरक्षा में मैंने जो भी किया खुद को बचाने के लिए किया।
पैसे मांगने पर सरे बाजार पीटा: सिंहासन-
अस्पताल में एडमिट किरन्दुल बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष सिंहासन प्रसाद गुप्ता ने बताया की उनके कपड़े की दुकान से 2013 में शिखा ने 11 हजार रुपए के कपड़े लिए थे।  उधार के पैसे मांगने पर महिला ने सरे बाजार उनकी पहले तो चप्पलों से पिटाई की फिर चाभियों से सीने पर हमला कर दिया, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
मारपीट करने वाली आरोपी महिला शिखा ने उलटे मंडल उपाध्यक्ष पर ही आरोप मढ़ते हुए कहा कि उपाध्यक्ष के साथ उनका कोई लेना देना नही है।
वर्जन-
दोनों के बयान के आधार पर अभी काउंटर केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मनीष सिंह परिहार
थाना प्रभारी किरन्दुल
दंतेवाड़ा

Comments

Popular posts from this blog

पुनर्मूषको भव

कलियुगी कपूत का असली रंग

बातन हाथी पाइए बातन हाथी पांव