पाक पुलिस ने कबूला सर्जिकल स्ट्राईक का सच




     नई दिल्ली। देश के बेशर्म बयानबाज नेताओं के मुंह पर उस वक्त करारा तमाचा लगा  जब पाकिस्तान की पुलिस ने भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के सच को कबूल कर लिया। ये सच कांग्रेसी प्रवक्ता निरुपम सेन के सीने पर घूंसे और अरविंद केजरीवाल के गाल पर थप्पड़ की तरह पड़ा। उधर अमेरिकी सेनाओं के जिम्मेदार लोगों ने भी ये बात मानी कि उस रात भारतीय सेनाओं के जांबाजों ने ऐसे ऑपरेशन को अंजाम दिया है। उनके पास इसके फुटेज भी मौजूद हैं। इसको सुरक्षा के लिहाज से प्रचारित और प्रसारित नहीं किया गया। इससे देश के पाकिस्तान परस्त नेताओं के चेहरे लटक गए हैं। तो वहीं शिवसेना ने ऐसे नेताओं पर देशद्रोह का मुकदमा दायर करने की भी बात कही है।
 पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक में कई आतंकियों के साथ कम से कम पांच पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए थे।  एक निजी चैनल ने पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के खुलासे के हवाले से यह जानकारी दी है।
कैसे हुआ खुलासा-
रिपोर्ट के मुताबिक, चैनल ने पाकिस्तानी अधिकारी का उच्चाधिकारी बनने का नाटक कर उससे सारी जानकारी उगलवाई।  मीरपुर रेंज के पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) गुलाम अकबर को रिकॉर्डिंग में यह कहते हुए साफ सुना जा सकता है कि 29 सितंबर की रात कई सेक्टरों में सर्जिकल स्ट्राइक हुए थे।  टेलीफोन पर बातचीत के दौरान, उसने स्पष्ट तौर पर कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों को भारतीय हमले की भनक तक नहीं लगी और पांच सैनिक मारे गए, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने कई आतंकवादियों के शवों को वहां से तुरंत हटाया।  चैनल ने कहा है कि उसके पास मारे गए सैनिकों के नाम भी हैं।
पाक सेना शवों को एंबुलेंस में डालकर ले गई-
पाकिस्तानी पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पाकिस्तानी सेना शवों को एंबुलेंस में डालकर ले गई। उसने कहा कि कई को गांव में ही दफन कर दिया गया। रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि अकबर ने डॉयरेक्टर जनरल मिलिट्री आपरेशन (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह के एक-एक बयान की भी तस्दीक की। लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने 29 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर सर्जिकल  शेष पृष्ठ 5 पर...
स्ट्राइक  को अंजाम दिया है, जिसमें आतंकवादियों को भारी नुकसान हुआ है।
हाफिज और दाऊद को भी मोक्ष दिलाए सेना: बाबा रामदेव-
बाबा रामदेव बोले- हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम को भी सर्जिकल स्ट्राइक कर मोक्ष दिलाए सेना। बाबा रामदेव ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें उरी में सेना के कैंप पर हुए हमले की निंदा करनी चाहिए।स्ट्राइक  को अंजाम दिया है, जिसमें आतंकवादियों को भारी नुकसान हुआ है।
हाफिज और दाऊद को भी मोक्ष दिलाए सेना: बाबा रामदेव-
बाबा रामदेव बोले- हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम को भी सर्जिकल स्ट्राइक कर मोक्ष दिलाए सेना। बाबा रामदेव ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें उरी में सेना के कैंप पर हुए हमले की निंदा करनी चाहिए।
सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों पर हो देशद्रोह का मुकदमा : संजय
शिवसेना के नेता और राज्यसभा के सांसद संजय राउत ने कहा है कि जो लोग सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल उठा रहे हैं, उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने ये बात लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही, लेकिन संजय राउत ने साथ में यह भी कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सेना पर भरोसा किया जाना चाहिए, मगर इसका राजनीतिक इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

पुनर्मूषको भव

कलियुगी कपूत का असली रंग

टूटी हड्डियां जोड़ने वाली लता