तेजस ने तरेरी चीन और पाक को आंखें





   भारतीय वायुसेना आज 84 साल की हो गई। इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। इसमें देश ने जहां सुखोई का सुख देखा तो वहीं तेजस ने चीन और पाक को खा$क करने की चेतावनी देते हुए पहली बार अपने आसमान में गर्जना भरी। इरादे साफ हैं पहले छेड़ेंगे नहीं और अगर छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। इस परेड़ की सलामी वायुसेना प्रमुख अरूप राहा ने ली। उन्होंने इस मौके पर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को 120 तेजस विमानों का ऑर्डर भी दिया। इसके अलावा अपने















संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारी सेनाएं दुनिया के किसी भी  खतरे से निपटने में सक्षम हैं। इस मौके  पर सारंग एयरोबेटिक टीम के अलावा ब्रिटेन से आई हॉक ट्रेनर्स की एयरोबेटिक टीम ने आकाश में रोचक कारमाने दिखाए।
36 राफेल मिलने से बढ़ेगी क्षमता-
 गाजियाबाद में हिंडन एयर बेस वायु सेना दिवस के कार्यक्रम के दौरान वायु सेना प्रमुख अरूप राहा भी पहुंचे। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया।
इस दौरान अपने जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हाल में सेना पर हुए हमले इस बात की ओर इशारा करते हैं कि हम कितने मुश्किल समय में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले कुछ सालों में 36 राफेल विमानों के मिलने से निकट भविष्य में हमारे परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में थल सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग भी पहुंचे थे।
पैराशूट से 2 हजार फीट की ऊंचाई से उतरी आकाश गंगा टीम-
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में कार्यक्रम की शुरुआत आकाश गंगा की टीम ने 2000 फीट की ऊंचाई से पैराशूट से कार्यक्रम स्थल पर उतर कर की। आकाश गंगा की टीम का नेतृत्व वायुसैनिक गजानन यादव ने की। इन्होंने हवा में अनेक तरह के हवाई करतब दिखाकर जनता की वाहवाही लूटी। इसके बाद वायु सैनिकों ने सुंदर मार्च पास्ट किया। इस मौके पर निशान टोली की खूबसूरती देखते ही बनती थी। एयर वोरियर रायफल टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इन विमानों ने दिखाए हवा में करतब-
वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने हवा में करतब दिखाये। हवा में करतब दिखाने वाले विमानों में हरकुलिस सी 13ए, मिग 29, सुखोई, सी 17 ग्लोव मास्टर, जगुआर तथा सारंग थे। दो साल बाद हवाई परेड में शामिल हुआ सारंग ने सबके दिल जीत लिए।
राष्ट्रपति ने दी बधाई
वायु सेना दिवस पर तीनों ही सेनाओं के शीर्ष कमांडर और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर वायुसेना की 84 वीं वर्षगांठ पर सभी जवानों को बधाई और कहा कि हमारी वायुसेना की काबलियत और संपन्नता पर देश को गर्व है। एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले 8 दशकों में इंडियन एयर फोर्स और प्रोफेशनल हुई है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहती है।
 देश ने देखा सुखोई का सुख
वायुसेना के सबसे पुराने विमानों से लेकर दुनिया के सबसे आधुनिक फाइटर एयरक्राफ्ट में से एक सुखोई  का सुख भी देश की जनता ने देखा। अपने रोमांचकारी करतब दिखाकर सुखोई ने देशवासियों का सीना  जहां गर्व से चौड़ाकर दिया तो वहीं हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में बने तेजस का तेज भी आज दुनिया को देखने को मिला।  अपने फॉर्मेशन के दौरान तेजस ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाकर लोगों को दंग कर दिया।
पीएम मोदी ने दी बधाई
वायुसेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर वायुसेना को बधाई दी है। वायु सेना के जवानों के साथ अपनी एक फोटो लगा पीएम ने ट्वीट कर कहा है कि वायुसेना डे के मौके पर मैं अपने जवानों और उनके परिवार को सैल्यूट करता हूं। हमारे आसमान की सुरक्षा की लिए मैं आप लोगों को धन्यवाद देता हूं। आपकी ताकत भारत को गौरवांवित कराती है।

Comments

Popular posts from this blog

पुनर्मूषको भव

कलियुगी कपूत का असली रंग

टूटी हड्डियां जोड़ने वाली लता