विकास हर समस्या का समाधान
विकास हर समस्या का समाधान है। ये बातें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के 16वें स्थापना दिवस पर अपने संबोधन में नया रायपुर में कही। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं की जहां मुक्तकंठ से प्रशंसा की तो वहीं नक्सलवाद पर सुरक्षाबलों को कड़ाई से मुकाबला करने का संदेश भी दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने राज्य की 2.55 करोड़ जनता को राज्योत्सव की बधाई दी।
नक्सलवाद के सफाए का सुरक्षा बलों को निर्देश, राज्य के विकास की किया तारीफ
रायपुर।
रमन ने घुमाया मुझे जंगल सफारी-
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान जहां एक ओर प्रदेश सरकार के विकासोन्मुखी कार्यों को सराहा, वहीं राज्य के मुखिया डॉ. रमन सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज मुझे डॉ. रमन सिंह ने जंगल सफारी घुमाया। जहां बाघ ने हमारी आंखों में आंखें मिलाईं।
टूरिज्म डेस्टिनेशन बनने जा रहा छत्तीसगढ़-
प्रदेश की गहन जानकारी रखने वाले प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि छत्तीसगढ़ टूरिज्म डेस्टिनेशन बनने जा रहा है। यहां पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। पर्यटन व्यवसाय की खासियत यही है कि इसमें हर शख्स कमाता है।
प्रदेश के विकास को पीएम ने सराहा-
डॉ. रमन सिंह के विकास की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने यहां आकर ये देखा है कि एक आदिवासी राज्य भी कैसे विकासशील राज्यों से दो कदम आगे खड़ा है। इसके साथ ही साथ उन्होंने राज्य सरकार की तमाम योजनाओं की भी जमकर सराहना की।
उज्जवला योजना के तहत बांटे सिलेंडर-
नया रायपुर में प्रधानमंत्री ने उज्जवला योजना के तहत तमाम महिलाओं को गैस सिलेंडर बांटे। राज्य के दूरवर्ती इलाकों से आई महिलाओं ने प्रधानमंत्री के इस आगमन पर खुशी जताई।
स्वागत करने लगी लंबी कतार-
राज्योत्सव के मंच पर जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए। वहां बैठे जन समुदाय के चेहरे खिल गए। इसके बाद शुरू हुआ स्वागत कर क्रम। इस दौरान मंच पर तमाम लोगों की भीड़ जमी रही। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होने के कारण किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।
एक साल पहले ही छत्तीसगढ़ होगा ओडीएफ: मुख्यमंत्री-
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता को राज्योत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लक्षित समय से एक साल पहले ही छत्तीसगढ़ ओडीएफ हो जाएगा। इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं।
भारी तादाद में लोग रहे मौजूद-
राज्योत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने और उनको देखने पूरे प्रदेश से लोग आए थे। इसके चलते वहां भारी भीड़ इक_ा हो गई थी। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान भीड़ ने जोरदार तालियां बजाकर अपने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। जब तक प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित किया खूब तालियां बजीं।
राज्योत्सव में मंच के सामने बड़ी सी रंगोली-
इस राज्योत्सव की खासियत ये रही कि जिस मंच से प्रधानमंत्री ने राज्य की जनता को संबोधित किया, वहां एक बड़ी से रंगोली भी बनाई गई थी। इस रंगोली की भी तमाम लोगों ने जमकर तारीफ की। रंगोली हमारे छत्तीसगढ़ की पहिचान है। हमारी माताएं और बहने दीपावली के मौके पर अपने-अपने दरवाजों पर इसे बनाती हैं। रायपुर शहर में तो कुछ कलाकार हैं जो थ्रीडी रंगोली भी बनाने में सिध्दहस्त हैं। जो दूर से देखने से हूबहू सही लगती है। कई बार इसको देखकर लोग चौंक जाते हैं।

Comments