कृषि विस्तार अधिकारी पर किसानों ने लगाया वसूली का आरोप









जिले के पखांजुर थाने में बुधवार को हरेनगढ़ के कुछ किसानों ने छोटे कापसी के कृषि विस्तार अधिकारी पर 15-15 सौ रुपए वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इसकी पुष्टि थाने के टीआई दीनबंधु बिसेन ने की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हमारी सरकार ने इस अधिकारी के खिलाफ पहले ही खबर लगाई थी। उसी का असर हुआ कि जागरूक किसानों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, अब जिले के पुलिस अधीक्षक एमएल कोटवानी भी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। ऐसे में सवाल तो यही है कि आखिर गरीब किसानों को आखिर कब तक ठगा जाएगा?

हरेनगढ के जागरूक किसानों ने दर्ज कराई थाने में शिकायत


कांकेर। 
क्या है पूरा मामला-
पखांजुर क्षेत्र के छोटे कापसी के कृषि विस्तार अधिकारी  पर वसूली करने का आरोप लगाते हुए कुछ किसानों ने पखांजुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।  जिसमें कहा गया है कि उक्त अधिकारी ने पंप देने के नाम पर किसानों से 15-15 सौ रुपए लिए थे, लेकिन अब तक ना तो पंप मिला और न ही उन्होंने रकम वापस की । शिकायत करने पहुंचे किसान हलाल राम, जयंत मंडावी, उमेंद्र चुरेंद्र व धनीराम के अनुसार कृषि विस्तार अधिकारी ने उनसे सरकारी पंप देने के लिए सितंबर माह में 15 सौ रुपए  दस्तावेज खर्च के नाम पर लिए। आरोप है कि  इसी तरह क्षेत्र के सैकड़ों किसानों से इस कृषि विस्तार अधिकारी ने 15-15 सौ रुपए वसूले, लेकिन पंप नहीं दिया।

जब पंप नहीं मिला तो किसानों ने रकम वापस मांगा लेकिन रकम भी वापस नहीं दी। किसानों के अनुसार अधिकारी से ठगे गए अन्य किसान इसकी शिकायत करने से डर रहे हैं। किसान जयंत मंडावी और हलाल राम ने इसकी शिकायत पखांजुर थाने में दर्ज कराई है।
वर्जन-
इसके लिए डिप्टी डॉयरेक्टर कृषि ही अधिकृत हैं। वे जांच करके कार्रवाई करेंगे।
सीजे. खत्री
अतिरिक्त संचालक
कृषि संचालनालय रायपुर

शिकायत हुई होगी तो उसकी जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर वैधानिक कार्रवाई जरूर की जाएगी।
एमएल.कोटवानी
पुलिस अधीक्षक
कांकेर
किसानों की लिखित शिकायत मिली है, हम मामले की जांच कर रहे हैं। इसके बाद इस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दीनबंधु बिसेन
टीआई पखांजुर थाना

Comments

Popular posts from this blog

पुनर्मूषको भव

कलियुगी कपूत का असली रंग

टूटी हड्डियां जोड़ने वाली लता