मिसाल बनी पुलिस कांस्टेबल स्मिता



इस पुलिसवाली के फेसबुक पर हैं 7.20 लाख फॉलोअर्स

रायपुर।
क्या है पूरा मामला-
 छत्तीसगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल स्मिता तांडी के फेसबुक पर 7 लाख 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं जो इतने लोकप्रिय हैं।
स्मिता तांडी को फेसबुक पर पेज बनाए अभी बहुत वक्त भी नहीं हुआ है। करीब दो साल के अंदर उनके इतने फॉलोअर्स हैं। स्मिता कहती हैं कि उनके फॉलोअर्स पेड नहीं हैं। स्मिता का कहना है कि शायद उनके पोस्ट लोगों को अच्छे लगते हैं इसीलिए लोग पसंद करते हैं। स्मिता अपनी पोस्ट के जरिए गरीबों की मदद करती हैं और लोगों से हेल्प करने की अपील भी करती हैं।
इलाज के अभाव में हुई पिता की मौत के बाद बनाया पेज-
स्मिता ने साल 2015 मार्च में फेसबुक पेज बनाया था, उसके पहले उनके साथ एक दुखद घटना घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2013 में जब स्मिता पुलिस की ट्रेनिंग ले रही थीं तब पैसों के अभाव में उनके पिता का इलाज नहीं हो पाया। इलाज न मिल पाने की वजह से स्मिता के पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद स्मिता ने जरूरतमंदों की मदद करने की ठानी।

गरीबों की मदद के लिए बनाया ग्रुप-
स्मिता ने गरीब लोगों की मदद के लिए एक ग्रुप बनाया। इस ग्रुप के जरिए पैसे जमा करना शुरू कर दिया। सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ स्मिता और उनके दोस्तों ने गरीबों की मदद करना शुरू किया। शुरुआत में लोगों ने पोस्ट पर ध्यान नहीं दिया लेकिन धीरे-धीरे रेस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया।
क्यों करते हैं लोग स्मिता पर भरोसा-
फेसबुक पर वैसे तो लोग मदद की अपील करते रहते हैं। लेकिन स्मिता भिलाई, रायपुर और इनके आस-पास के इलाकों में जिसे भी इलाज या मदद की जरूरत होती है, उनके पास जाती हैं। स्मिता जरूरतमंद के बारे में सारी जानकारी इक_ा करती हैं फिर जांच करती हैं कि सही है या गलत। जब उन्हें सब सही लगता है फिर वो मदद की अपील की पोस्ट डालती हैं।
स्मिता 20 से ज्यादा लोगों की मदद कर चुकी हैं। फेसबुक पर उनके जरिए कई लोगों को मदद मिल चुकी है। फेसबुक पर उनके मदद की कहानियां भी हैं। स्मिता भिलाई में महिला हेल्पलाइन में सोशल मीडिया सेल में रखा है।
छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्य करने वाली राज्य की इस बेटी ने तो फिल्मी सेलीब्रेटीज की भी छुट्टी कर दी है। क्यों य$कीन नहीं आता तो खुद ही स्मिता तांडी का फेसबुक प्रोफाइल देख लीजिए। इस पुलिसवाली के फेसबुक पर 7.20 फॉलोअर्स हैं। इस पर ये लोगों की मदद के लिए एक ग्रुप भी चलाती है। अभी तक स्मिता 20 से ज्यादा लोगों की मदद भी कर चुकी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पुनर्मूषको भव

कलियुगी कपूत का असली रंग

टूटी हड्डियां जोड़ने वाली लता